पूजा हेगड़े ने इंडिगो एयरलाइन ने स्टाफ मेंबर पर निकाली भड़ास, लगाए गलत व्यवहार जैसे ये संगीन इलज़ाम !

Summary :

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े एक बार फिर सुर्खियों में है। एक्ट्रेस के साथ किसी ने ऐसा बर्ताव किया जो बिल्कुल भी ठीक नहीं था और एक्ट्रेस को उसके खिलाफ आवाज़ उठानी पड़ गई। दरअसल, पूजा हेगड़े ने अपने साथ फ्लाइट में हुई बदतमीज़ी का जिक्र करते हुए एक एयरलाइन को जमकर लताड़ लगाई है।

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े एक बार फिर सुर्खियों में है। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने साथ हुई बदसलूकी की कंप्लेंट की है। एक्ट्रेस के साथ किसी ने ऐसा बर्ताव किया जो बिल्कुल भी ठीक नहीं था और एक्ट्रेस को उसके खिलाफ आवाज़ उठानी पड़ गई। दरअसल, पूजा हेगड़े ने अपने साथ फ्लाइट में हुई बदतमीज़ी का जिक्र करते हुए एक एयरलाइन को जमकर लताड़ लगाई है। 
वैसे तो पूजा हेगड़े अपने शांत स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। पैपराजी के सामने भी पूजा का क्यूट अंदाज अक्सर सामने आता रहता है। लेकिन अब पूजा हेगड़े ने ट्विटर के ज़रिये अपने साथ हुई बदतमीजी का किस्सा सुनाया है।एक्ट्रेस ने इंडिगो एयरलाइन को टैग किया है और इसके एक स्टाफ मेंबर की जमकर क्लास भी लगाई है। 

पूजा हेगड़े ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया और उन्होंने लिखा, ‘इंडिगो के स्टाफ मेंबर के रूढ़ व्यवहार से बहुत ज्यादा दुखी हूं। मुंबई से निकली एक फ्लाईट में विपुल नकाशे के दुर्व्यवहार ने मुझे बहुत ही ज्यादा अपसेट किया। बिना किसी कारण के उन्होंने अहंकारी, अज्ञानी और धमकी भरे लहजे के साथ हमारे साथ बात की। आमतौर पर मैं इस तरह के मुद्दों के बारे में ट्वीट नहीं करती, लेकिन यह बहुत ही ज्यादा डर पैदा करने वाला है।’

पूजा हेगड़े के इस ट्विट पर एयरलाइन की ओर से तुरंत रिएक्शन आया और उनसे माफी मांगी गई। साथ ही एक्ट्रेस के पीएनआर नंबर और फोन नंबर को डीएम करने के लिए कहा गया। खैर इस ट्वीट पर पूजा हेगड़े की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले भी कई बार कलाकारों को ऐसी बातो को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की है। 
फ़िलहाल पूजा हेगड़े के ट्वीट पर लोग मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग पूजा हेगड़े का ट्वीट पढ़ते ही उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग पूजा हेगड़े को उल्टा सुना ही रहे हैं। कुछ लोगो ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया है।

Desk Team