आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की कस्टडी बढ़ने पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने सत्येंद्र जैन की 2 तस्वीरों वाले एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। दरअसल, सत्येंद्र जैन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है, मनी लॉन्डरिंग मामले (Money Laundering Case) में गिरफ्तार किये गए जैन की कस्टडी को 13 जून तक बढ़ा दिया गया है। वहीं इस बीच यह खबर आई थी की कोर्ट के बाहर जैन की तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CM केजरीवाल ने ट्वीट की स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तस्वीर
सीएम केजरीवाल ने जिस तस्वीरों वाले ट्वीट को रीट्वीट किया है उसमें सत्येंद्र जैन को एक कार में बैठा देखा जा सकता है, फोटो में जैन काफी बीमार लग रहे हैं और उनके मुंह से कुछ डिस्चार्ज होता हुआ दिख रहा है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, दिल्ली को मोहल्ला क्लिनिक देने वाले सत्येंद्र जैन की कल की तस्वीरें। साथ ही आप नेता संजय सिंह ने भी ऐसे ही एक ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमे लिखा है कि ‘यह वो इंसान है जिसने मोहल्ला क्लीनिक बनाया है। लोगों की ईमानदारी से सेवा की है। BJP वालों एक दिन भगवान सबका हिसाब करेगा।’

सत्येंद्र जैन को RML अस्पताल में कराया गया भर्ती
बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को कल राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार तक ईडी की कस्टडी में रहने का फैसला सुनाया था। कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद जब सत्येंद्र जैन को बाहर लाया गया तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। खबरों के मुताबिक ‘आप’ नेता को घबराहट महसूस हो रही थी और उनकी हालत बेहोशी जैसी हो गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया।


Download Android App
Download iOS App



