अपनी बोल्ड फोटोज के लिए अक्सर सुर्खियों में छाई रहने वाली मॉडल पूनम पांडे ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ गुपचुप शादी रचाई थी। लेकिन शादी के महज 13 दिन बाद अब इस कपल के बीच विवाद की खबरें सामने आ रही हैं।

जी हां दरअसल मंगलवार को गोवा के कानाकोन पुलिस स्टेशन में अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है,जिसके बाद सैम को मंगलवार को गोवा में हिरासत में ले लिया गया है। पूनम की शिकायत है उनके पति ने उनके साथ मारपीट और डराने-धमकाने जैसी घिनौनी हरकतें की हैं। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दक्षिण गोवा कानाकोना गांव में हुई थी जहां पर पूनम एक शूट कर रही थीं।

कानाकोना पुलिस थाने के निरीक्षक तुकाराम चाव्हाण ने बताया पूनम ने सोमवार देर रात शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति सैम बॉम्बे ने उनके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है,पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने की गुपचुप शादी
पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे ने इसी महीने 10 सितंबर को गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं अपनी शादी की तस्वीरें दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर शादी समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की थी। पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, अगले सात जन्मों तक तुम्हारे साथ रहकर खुशी होगी।

मॉडल पूनम और सैम पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे जिसके बाद उन्होंने अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर में शादी की थी।

इनकी शादी में कुछ ही खास लोग शामिल हुए थे। वहीं इससे पहले उन्होंने लॉकडाउन के वक्त जुलाई में अपनी सगाई का ऐलान किया था। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की।


Download Android App
Download iOS App



