डाटा साझा करने पर प्रतिबंध लगा तो यूरोप में बंद हो सकते है फेसबुक और इंस्टाग्राम

Summary :

फेसबुक ने चेतावनी दी है कि अगर आयरिश डेटा सुरक्षा आयोग अमेरिका के साथ डाटा साझा करने पर प्रतिबंध लगाता है तो फेसबुक यूरोप से बाहर हो सकती है।

फेसबुक ने चेतावनी दी है कि अगर आयरिश डेटा सुरक्षा आयोग अमेरिका के साथ डाटा साझा करने पर प्रतिबंध लगाता है तो फेसबुक यूरोप से बाहर हो सकती है। फेसबुक के आयरलैंड में डेटा संरक्षण और एसोसिएट जनरल काउंसिल के प्रमुख यवोन्ने कुनेने ने एक अदालत में दाखिल याचिका में इस आशय की चेतावनी दी है। 
डबलिन में एक कोर्ट फाइलिंग में, फेसबुक के सहयोगी वकील ने लिखा कि प्रतिबंध लागू करने से कंपनी अपनी सर्विस संचालित करने में असमर्थ हो जाएगी। योवन कुन्नन ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम सेवाएं इन परिस्थितियों में जारी रहेंगी या नहीं। 
आयरिश उच्च न्यायालय में दायर किए गए कानूनी दस्तावेजों में कहा गया है कि फेसबुक और कई अन्य व्यवसाय और संगठन अपनी सेवाओं को संचालित करने के लिए यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच डेटा आदान प्रदान करते हैं। 
फेसबुक और यूरोपीय संघ की यह कानूनी जंग एक दशक से चल रही है। वर्ष 2011 में सबसे पहले एक ऑस्ट्रियाई वकील मैक्स श्रेम्स ने आयरिश डेटा संरक्षण आयोग के सामने एक प्राइवेसी कंपलेंट फाइल की थी जिसमें फेसबुक ने यूरोपीय संघ में सोशल नेटवर्क प्रैक्टिस पर नियंत्रण रखने को कहा गया। इस शिकायत ने दो साल बाद गति पकड़, जब मैक्स श्रेम्स ने ही प्रिज्म प्रोग्राम को लेकर शिकायत दर्ज की जो कि गूगल, फेसबुक एप्पल और अन्य अमेरिकी इंटरनेट कंपनियों के डाटा को सर्विलांस के लिए डायरेक्ट एक्सेस करती थी।

Ujjwal Jain