सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर प्राजक्ता कोली ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक कनल संग शादी रचा ली है।
Prajakta ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसे देखकर लोगों की निगाहें उनके लहंगे पर ही टिकी रह गई है।
इन तस्वीरों में प्राजक्ता बेज रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि उनके दूल्हे वृषांक ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहने हुए अपने स्टाइल को पूरी तरह से मैच किया।
Prajakta के लहंगे पर पारिजात फूलों के मोटीफ्स बने हुए थे, जो उसे और भी सुंदर बना रहे थे। वहीं, लहंगे की स्कर्ट में पैनल्ड पैटर्न था।
साथ ही पैनल्ड पैटर्न की चौड़ी प्लीट्स ने नीचे के हिस्से को घेरदार बना दिया था, जबकि हिप पोर्शन को फिट करके उनकी वेस्टलाइन को और भी खूबसूरती से हाईलाइट किया गया है।
इतना ही नहीं एक्ट्रेस के लहंगे पर इंट्रिकेटेड कट सितारा वर्क की शानदार डीटेल की गई थी, जो इसे और भी ज्यादा खास बनाती है।
आउटफिट में सिल्वर एम्बलिशमेंट् की डीटेलिंग ने इस लुक को एक मॉडर्न टच भी देता था।
इस लहंगे के साथ प्राजक्ता ने अपनी शादी के लिए बेहद डीसेंट कट का ब्लाउज सिलवाया था। हाफ स्लीव्स के ब्लाउज में राउंड-कट नेकलाइन दी गई थी।
वहीं बात करें एक्ट्रेस के दुपट्टे की तो नेट के दुपट्टे पर सितारा वर्क किया गया था। इसे और भी सुंदर बनाने के लिए पूरी हेमलाइन पर लेस लगाए गए थे।
Prajakta Koli का ये Wedding Look बेहद शानदार है। आप भी इस तरह का लहंगा अपने खास दिन के लिए पहन सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App













