बॉलीवुड एक्टर
प्रतीक बब्बर इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं उनके इस तरह अचानक चर्चाओं के
बाजार में आने की वजह उनका लेटेस्ट फोटोशूट है। प्रतीक भले ही फिल्मों कम नजर आते
है लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज
और वीडियोज साझा करते हैं। इस बार अभिनेता ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ झलक
अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है जिसे लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
प्रतीक बब्बर ने
अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोशूट की कुछ पिक्चर्स शेयर की है। प्रतीक
ने ये फोटोशूट एक मैग्जीन के लिए कराया है, फोटो में वह ब्लैक कलर की पेंट और ग्रे
कलर के सूट में नजर आ रहे है। इतना ही उन्होंने ब्लैक सनग्लासेज के साथ मैचिंग
नेलपेंट भी लगाया हुआ है जिसे वो पोज देते हुए फ्लॉन्ट भी कर रहे हैं।
इन तस्वीरों में
एक्टर को अजीबोंगरीब आउटफिट पहना देख लोग उनकी पोस्ट पर खूब कॉमेंट कर रहे है और
उनके इस अवतार का मजाक भी उड़ा रहे है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो प्रतीक तुलना
सोशल मीडिया सेंसशन बन चुकी उर्फी जावेद से कर रहे हैं। उर्फी आए दिन अपने अतरंगी
लुक की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं जिसे लेकर कई बार वह ट्रोलिंग का शिकार
भी हो जाती है।
एक यूज़र ने प्रतीक के इस स्टाइल का मज़ाक उड़ाते हुए कमेंट किया,
“उर्फी जावेद का भाई लग
रहा है रे तू।” एक अन्य यूज़र ने कमेंट में लिखा, “भैया आपका कोट फटा है नीचे से।” एक ने सवाल किया, “डिज़ाइनर ने ब्लेज़र के कपड़े बचाकर घर के पर्दे सिलवाएं?” हालांकि वहीं एक्टर के सेलेब्स दोस्त उनके स्टाइल की तारीफ
भी कर रहे है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रतीक बब्बर हाल ही में अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ के सीजन 3 में नजर आए थे।
वहीं अब प्रतीक जल्द ही फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन‘ में अहम रोल में दिखाई
देंगे। यह फिल्म कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन पर आधारित है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5
पर 2 दिसंबर को रिलीज़ होगी।


Download Android App
Download iOS App









