बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज बब्बर के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर की लाइफ में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है। प्रतीक इन दिनों एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं और दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपने सीक्रेट रिलेशनशिप को वैलेंटाइन डे के मौके पर ऑफिशियल कर दिया है।

प्रतीक ने सोशल मीडिया पर अपनी लेडीलव संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। प्रतीक के अपने रिश्तें को ऑफिशियल करते ही एक्टर को फैंस और सेलेब्स फ्रेंड्स की तरफ बधाइंया मिल रही हैं। प्रतीक की पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रही है।
प्रतीक बब्बर इंस्टाग्राम पोस्ट
प्रतीक बब्बर ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं पहली तस्वीर में प्रतीक उनकी गर्लफ्रेंड बैक साइड से कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। प्रतीक जहां ब्लैक टी-शर्ट में हैं, वहीं एक्ट्रेस पिंक टीशर्ट में नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस को पहचान पाना काफी मुश्किल है क्योंकि दोनों के ही चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं।
बेकाबू एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी

इसके अलावा दूसरी फोटो में दोनों अपनी बॉडी पर ‘पी और बी’ का एक जैसा टैटू फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। चलिए अब आपकी एक्साइटमेंट को खत्म करते हुए बताते हैं कि एक्टर प्रतीक बब्बर जिस एक्ट्रेस को डेट कर रही हैं उनका नाम प्रिया बनर्जी है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘जज्बा’ में प्रिया ने खास रोल निभाया था।
प्रतीक और प्रिया ने अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल

प्रिया कई साउथ फिल्मों में काम कर चुकी है, इसके अलावा प्रिया ने फेमस वेब सीरीज बेकाबू में अपनी एक्टिंग से सभी का अपना दीवाना कर दिया था। बेकाबू में प्रिया ने कई बोल्ड और इंटीमेट सीन्स दिए थे। बेकाबू के अलावा भी प्रिया कई वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड और सेक्सी फोटोज साझा करती रहती हैं।
कैसे मिले प्रतीक और प्रिया

प्रतीक और प्रिया की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों ज्यादा टाइम एक साथ स्पेंड करने लगे और धीरे-धीरे प्रिया को प्रतीक पसंद करने लगे और फिर दोनों में प्यार हो गया। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि एक्टर ने अपने और प्रिया के बारे में अपनी फैमली को भी बता दिया है।
प्रतीक बब्बर की पहली शादी

बता दें कि साल 2019 में प्रतीक बब्बर ने बीएसपी के नेता पवन की बेटी सान्या सागर से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक पाया और शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाद प्रतीक और सान्या ने तलाक ले लिया। सान्या के बाद अब प्रतीक को प्रिया में अपना दूसरा प्यार मिल गया है।


Download Android App
Download iOS App



