Salman Khan को एक बार फिर बिग बॉस को होस्ट करता देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और Bigg Boss 19 के आने का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों ही खबर सामने आई है कि बिग बॉस 19 अगस्त के पहले हफ्ते में प्रीमियर होगा। बिग बॉस के सीजन 19 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी खबरें तेज हैं और इस बीच अब नई खबर सामने आई है कि इस सीजन में सोशल मीडिया की वायरल लेडी एंट्री मार सकती हैं, जो किरक खाला के नाम से लोगों के बीच छाई रहती हैं। लेकिन कौन है किरक खाला उर्फ Priya Reddy चलिए आपको बताते है.
प्रिया रेड्डी को किया अप्रोच
बिग बॉस में पिछले कुछ सीजन से सोशल मीडिया यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर्स को धमाल मचाते देखा गया है और कुछ तो विनर भी बने हैं। बिग बॉस 18 में हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी की एंट्री हुई थी और अब बिग बॉस 19 में वायरल लेडी किरक खाला एंट्री ले सकती हैं। ‘बिग बॉस ताजा खबर’ के मुताबिक, Bigg Boss 19 के लिए किरक खाला उर्फ प्रिया रेड्डी को मेकर्स ने अप्रोच किया है।
View this post on Instagram
क्यों पॉपुलर है प्रिया रेड्डी
बता दें, Priya Reddy एक हैदराबादी कंटेंट क्रिएटर हैं और वो सोशल मीडिया पर ‘किरक खाला’ के नाम से फेमस हैं। प्रिया उर्फ ‘किरक खाला’ अपनी हैदराबादी एक्सेंट के चलते काफी मशहूर हैं और उनके वीडियो काफी ज्यादा फनी होते हैं। ‘एक प्याली चाय’ जैसे यूट्यूब चैनल पर वो अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए जानी जाती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर भी उनके 329k फॉलोअर्स हैं।
View this post on Instagram
कब होगा टेलीकास्ट
सलमान खान के शो Bigg Boss 19 को लेकर पहले खबर थी कि शो जुलाई में टेलीकास्ट होगा, मगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो बिग बॉस 19 कलर्स चैनल पर 3 अगस्त को प्रीमियर होगा। मगर अभी मेकर्स की तरफ से आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा बने थे और उसके बाद से ही दर्शक नए सीजन को देखने के लिए उत्साहित हैं।
ये भी पढ़े: मां के निधन से टूटी एक्ट्रेस Sana Khan, रो-रोकर हुआ बुरा हाल, सामने आया वीडियो


Download Android App
Download iOS App



