बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में क्यों न रह रही हों,लेकिन वो अपने भारतीय ट्रेडिशन्स को काफी बेहतरीन तरीके से फॉलो करती हैं। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का यह पहला करवाचौथ था। विदेश में रहकर भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था।

इस दौरान देसी गर्ल ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दी। इतना ही नहीं प्रियंका ने इस मौके पर त्योहार की सभी रस्में सही तरीके से पूरी करी। हाथों पर पति निक जोनस के नाम की मेंहदी लगवाई। इस दौरान प्रियंका ने लाल रंग की साड़ी के साथ चूड़ा भी पहना हुआ था जिसमें वो बिल्कुल देसी लर्ग लग रही थीं।

अब निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के करवाचौथ की फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका के बाद अब निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर करवाचौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

इसके साथ ही निक जोनास ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए फोटो पोस्ट करते हुए बेहद प्यार का कैप्शन भी डाला है। उन्होंने लिखा की मेरी बीवी इंडियन हैं, वो हिंदू हैं और वो हर तरीके से परफेक्ट हैं। उन्होंने मुझे अपने ट्रेडिशन्स और रिलीजन के बारे में कई बातें बताई हैं। मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं और जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं, हमने कितना एंजॉय किया। सभी को हैप्पी करवा चौथ।
प्रियंका के पहले करवाचौथ पर सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने निक के कॉन्सर्ट पर पहुंचकर ही अपना व्रत खोला था। क्योंकि निक अपने कॉन्सर्ट की वजह से बिजी थे इसलिए प्रियंका लाल सड़ी पहनकर वहां पहुंची और पूरी विधि-विधान से व्रत खोला।

इसके साथ ही प्रियंका ने भी पति निक संग दो बेहद प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कि जहां एक तस्वीर में प्रियंका पति निक को गले लगाई हुई बैठी हुई हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो दोस्तों संग बैठे हुई दिखी।
.jpg)
बताते चलें कि बीती शाम निक जोनास का एक कॉन्सर्ट था तो उस दौरान प्रियंका ने व्हाइट शर्ट के साथ भी चूड़ा पहना हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



