शादी के बाद Nick Jonas ने पत्नी प्रियंका के लिए दी खास स्पीच, आ गए आखों में आंसू

Summary :

बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर Nick Jonas शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन में ग्रैंड तरीके से शादी की है।

बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर Nick Jonas शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन में ग्रैंड तरीके से शादी की है।

प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रस्मों से शादी की है और यह शादी 2018 की सबसे बड़ी शादियों में से एक हैं। खबरों के अनुसार शादी के दिन निक ने प्रियंका के लिए प्यार का इजहार किया था जिसे सुनकर प्रियंका भावुक हो गईं थीं।

Nick Jonas की स्पीच सुनकर भावुक हो गईं प्रियंका

https://www.instagram.com/p/Bq9p2Pkgvo_/

खबरों के मुताबिक, शादी के बाद Nick Jonas ने पत्नी प्रियंका के लिए एक प्यार भरी स्पीच दी थी जिसे सुनकर प्रियंका की आंखों में आंसू आ गए थे।

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ ने निक को हिंदू रीति रिवाजों के बारे में सब कुछ बताते हुए कहा था कि जो 7 फेरे हैं वह वचनों की तरह हैं। जिसके अनुसार दूल्हा-दुल्हन 7 जन्मों के लिए एक-दूजे के लिए होना चाहते हैं।

https://www.instagram.com/p/Bq9qHlJgVVo/

निक जोनस ने जब इन रस्मों के बारे में सुना था तो वह बहुत इंप्रेस हो गए थे। शादी की जैसे ही सारी रस्में पूरी हो गईं थीं तो निक ने माइक लिया और प्रियंका के लिए खास स्पीच दी।

https://www.instagram.com/p/Bq9uMaHgBSl/

खबरों की मानें तो निक ने वादा किया कि वे अपने वचनों के प्रति ईमानदार रहेंगे और आजीवन प्रियंका का ख्याल रखेंगे। ये सब सुनकर प्रियंका भावुक हो गईं थीं।

नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं प्रियंका-Nick Jonas की रिसेप्शन में

Nick Jonas और प्रियंका दोनों ही सोमवार को अपने परिवारों के साथ जोधपुर से दिल्ली आ चुके हैं। आज ये दोनों कपल दिल्ली में वेडिंग रिसेप्श्न देंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/Bq9w-MFAm_E/

निक ने जहां प्रियंका के लिए खास स्पीच दी थी तो वहीं अभिनेत्री ने भी निक के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर स्पेशल डिजाइन बनाकर पति को किया इंप्रेस। प्रियंका ने अपने हाथों पर गिटार बनवाया था।

खबरों की मानें तो जयमाला के समय प्रियंका बहुत इमोशनल हो गई थीं। शादी में शामिल हुए मेहमानों ने बताया कि वह काफी भावुक हो गई थीं उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे। हालांकि निक ने माहौल संभाला और प्रियंका मुस्कुराने लगीं।

Desk Team