इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान Joe Root ने की शादी, देखें तस्वीरें

Summary :

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान Joe Root ने शनिवार यानी 1 दिसबंर को शादी कर ली है। जो रूट ने अपनी गर्लफ्रेंड कैरी कॉट्रेल से शादी की है। इंग्लैंड के शेफील्ड में रूट ने शादी की है।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान Joe Root ने शनिवार यानी 1 दिसबंर को शादी कर ली है। जो रूट ने अपनी गर्लफ्रेंड कैरी कॉट्रेल से शादी की है। इंग्लैंड के शेफील्ड में रूट ने शादी की है।

जो रूट ने अपनी 27 साल की गर्लफ्रेंड कैरी कॉट्रेल को 2016 के टी20 विश्व कप के दौरान प्रपोज किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड की टीम ने जो रूट की कप्तानी में एशिया में पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।

ऐसे आए थे Joe Root अपनी शादी में

Joe Root और कैरी कॉट्रेल दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रूट ने इससे पहले भी कैरी से शादी करने के लिए कहा था।

बता दें कि जो रूट बिग बैश में सिडनी थंडर के लिए खेलने के लिए अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। जो रूट अपनी शादी पर सफेद रोल्स रॉयस से अपने पिता मैट और भाई बिली के साथ आए थे।

Joe Root मौजूदा क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं

इंग्लैंड टीम के कप्तान Joe Root मौजूदा समय के क्रिकेट के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। जिसमें विराट कोहली, स्टीवन स्मिथ और केन विलियमसन शामिल हैं। उन्होंने क्रिकेट केतीनों फोर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

https://www.instagram.com/p/Bq5rq95HqBI/

जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को इस समय का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज भी कहा जाता है। अभी हाल ही में हुए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की थी। यही वजह थी कि इंग्लैंड को इस टेस्ट सीरीज में जीत मिली थी।

Joe Root से बहुत उम्मीद हैं विश्व कप में

इंग्लैंड टीम अभी तक एक भी बार एकदिवसीय विश्व कप नहीं जीत पाई है। इस बार इस टीम से बहुत ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं। क्योंकि इंग्लैंड टीम इस समय बहुत अच्छे फॉर्म में है।

वह लगातार सीरीज जीत रहे हैं। वैसे भी इस बार विश्व कप इंग्लैंड में ही होने वाला है। उनको अपने दर्शकों का भी साथ मिलेगा। जो रूट अगर शानदार फॉर्म में रहे तो इंग्लैंड को अपना पहला विश्व कप जितने में ज्यादा मुश्किलें नहीं आएंगी।

Desk Team