प्रियंका चोपड़ा गोवा में बॉयफ्रेंड के साथ जमकर मस्ती करती आई नजर !

Summary :

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस सुर्खियों में हैं

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खुद से 10 साल छोटे कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। आपको बता दे कि अभी हाल ही में सोनम कपूर ने शादी की है वही , इस साल नवंबर में दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की खबरें भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस कड़ी में एक और बॉलीवुड सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है।

priyanka chopra

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही निक जोनास के साथ सगाई करने वाली हैं। निक और प्रियंका इस साल जुलाई के अंत में या अगस्त की शुरूआत में सगाई कर सकते हैं। वही ये भी कहा जा रहा है कि निक को भारत लाने का आईडिया प्रियंका चोपड़ा का था और वो चाहती थीं कि निक और मधु चोपड़ा साथ मिलकर सगाई के सिलसिले में बात कर सकें।

Nick Jonas

प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। इन सबके बीच अचानक निक का भारत आकर प्रियंका की मां से मिलना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

Nick Jonas

बता दे कि गोवा में प्रियंका के परिवार के साथ निक पूरी मस्ती कर रहे हैं जिसकी पहली तस्वीर अब सामने आ गई है।

Priyanka Chopra

इस वायरल तस्वीर में निक और प्रियंका परिवार के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में निक प्रियंका के ठीक बगल में बैठे हैं। निक ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है तो वहीं प्रियंका सफेद और ग्रे रंग का टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। वायरल फोटो में प्रियंका की छोटी बहन परिणीति भी नजर आ रही हैं।

Nick Jonas and Priyanka Chopra

प्रियंका का भारत आकर निक को तुरंत अपनी मां से मिलवाना कहीं ना कहीं उनके रिश्ते पर मुहर जरूर लगा रहा है। इसके साथ ही प्रियंका और निक की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

भारत आते ही प्रियंका, निक और मधू चोपड़ा को ब्रांद्रा के फेमस रेस्टोरेंट में देखा गया। जिसके बाद निक ने सोशल मीडिया पर बारिश में भीगते हुए प्रियंका का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Desk Team