बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। देसी गर्ल ने कहा था कि बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स की वजह से उन्हें बॉलीवुड छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इस खुलासे के बाद पंगा क्वीन कंगना रनौत ने फिल्म मेकर करण जौहर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

प्रियंका के बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स वाले बयान पर कंगना ने दावा किया कि करण जौहर ने ही प्रियंका को बैन कर दिया था इस वजह से ही उन्हें देश छोड़ना पड़ा था। हालांकि अब कंगना का ये दावा अब महज अफवाह लग रहा है क्योंकि प्रियंका और करण का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसे देखकर तो कुछ और ही हकीकत बयां हो रही है।

दरअसल, बीती रात, मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स स्टार्स पहुंच थे। सलमान खान, शाहरुख खान की फैमली, करण जौहर, दीपिका-रणवीर, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ इवेंट में पहुंची थीं।

इस इवेंट के कई सारे वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनमें से एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा जोनस और करण जौहर दोनों एक-दूसरे से गपशप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में पहले करण दीपिका और रणवीर सिंह से मिलते है उसके बाद वो उनके पीछे खड़े प्रियंका और निक के पास जाते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक से करण जौहर बड़ी ही गर्मजोशी से गले मिलते हैं। इस दौरान निक और करण को भी बातें करते देखा गया। उसके बाद प्रियंका और करण काफी देर तक एक दूसरे से बातें करते हैं। इस दौरान दोनों के फेस पर बड़ी-सी स्माइल भी देखने को मिल रही है। दोनों के इस वीडियो को नहीं लग रहा है कि दोनों के बीच पास्ट में कुछ अनबन हुई है।

ऐसे में कंगना का करण जौहर द्वारा प्रियंका को बैन करने का दावा कितना सही है ये कहना मुश्किल है। हालांकि इसी बीच करण ने कंगना का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, “एयरपोर्ट एक रनवे है … ये एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है …. अगला ये एक ट्रेलर लॉन्च वेन्यू हो सकता है! (मैं इसे सब्स्क्राइब करता हूं … कोई शिकायत नहीं … लेकिन शायद एक बार फ्लाइट पकड़ना भी अच्छा होगा थोड़ी देर में …. )।”


Download Android App
Download iOS App



