ग्लोबल आइकॉन बनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। वो सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस है। फैंस उनके इंस्टाग्राम के ज़रिये उनसे जुड़ने की कोशिश करते है। वही एक्ट्रेस भी अपनी पल- पल की अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है जिसे देखकर फैंस की टेंशन बढ़ गयी है।

दरअसल, कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका पूरा चेहरा खून से लथपथ नज़र आ रहा है। फोटो में साफ दिख रहा है कि प्रियंका के पूरे चेहरे पर खून लगा हुआ है, माथे से लेकर होंठ तक। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो प्रियंका के चेहरे पर चोट लग गई हो। लेकिन घबराइए मत ऐसा नहीं है।

ये फोटो प्रियंका के अपकमिंग शो Citadel के शूटिंग के दौरान की है जिसे एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर शेयर किया है। इस फोटो में एक्ट्रेस पीले रंग के एक टॉप में नज़र आ रही हैं। उनके फेस पर खून की छींटे दिख रही हैं। ज़ाहिर है ये फिल्म के किसी सीन का हिस्स होगा। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कुछ हैशटैग का इस्तेमाल किया है जिससे मालूम पड़ रहा है कि ये शूटिंग के दौरान की फोटो हैं।

एक्ट्रेस ने लिखा है #Set life, #Actor’slife, #Citadel #Wakeupandmakeup। इन हैसटेग से ही समझ आ रहा है कि प्रियंका के चेहरे पर मेकअप किया गया है। लेकिन फिर भी फैंस को एक्ट्रेस की चिंता होने लगी। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी तरफ से ये साफ़ कर दिया है कि ये फोटो बस शूटिंग का एक हिस्सा है।


Download Android App
Download iOS App



