इंडिया की बुरी हालत देख टूटा प्रियंका चोपड़ा का दिल, ट्वीट कर US प्रेसिडेंट जो बाइडेन से मांगी मदद

Summary :

इंडिया में इस वक़्त कोरोना वायरस का कहर साफ नज़र आ रहा है। लोगो की हालत दिन पर दिन बिगड़ती दिखाई दे रही है। लॉकडाउन के बावजूद हालात सुधरते नज़र नहीं आ रहे। कोरोना केस तेज़ी से रफ़्तार पकड़ रहे है। वही हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी भी साफ दिखाई दे रही है। जिसके बाद देश की ऐसी हालत देख अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी परेशान हो गई हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया की चिंता जताते हुए एक ट्वीट किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन को टैग करते हुए मैसेज लिखा है। उन्होंने अपने देश की हालत पर चिंता जताई है और जो से दरख्वास्त की है कि क्या वो तुरंत भारत को वैक्सीन्स दे सकते हैं? हालांकि प्रियंका के ट्वीट पर कुछ लोगों ने जवाब दिया है कि उन्हें ये ट्वीट पहले कर देना चाहिए था।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरा दिल टूट रहा है। भारत कोविड19 से तड़प रहा है और यूएस ने जरूरत से 550 मिलियन वैक्सीन ज़्यादा ऑर्डर कर दी है। प्रियंका ने यूएस प्रेसिडेंट, वाइट हाउस चीफ सहित कई लोगों को टैग करते हुए लिखा है, ऐस्ट्रजेनेका पूरी दुनिया के साथ शेयर करने के लिए शुक्रिया लेकिन मेरे देश की हालत बहुत खराब है। क्या आप भारत के साथ तुरंत वैक्सीन्स शेयर कर सकते हैं?

हालांकि प्रियंका के इस ट्वीट पर कई लोगों ने लिखा है कि उन्होंने देर कर दी। वहीं कई लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ भी की है। आपको बता दे, प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आती रही हैं। इस बार भी वो अपने देश को मुसबित में देख शांत नहीं रह सकी और मदद करने का रास्ता ढूंढ ही लिया। 

Desk Team