31 मई 2022 यही वो तारीख है, जब बॉलीवुड सिंगर केके ने दुनिया को हमेशा के लिये अलविदा कह दिया। केके ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अचानक इस तरह अलविदा कहा कि सुनने वालों का दिल टूट गया। केके के फैंस अभी भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं की वो अब इस दुनिया में नहीं रहे । हज़ारों लोगों के बीच अपनी कला को प्रस्तुत करते करते एक छन में केके ने जस तरह दुनिया को अलविदा कहा उसपर यकीन करना मुश्किल हो रहा हैं। अपनी रुहानी आवाज़ से सबके दिल में अपनी जगह बनाने वाले केके हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए और अपने पीछे छोड़ गए अपने बेहतरीन गाने जो पीढ़ियों तक सुने जाएंगे। सिंगर की डेथ ने उनके हर एक चाहने वाले को झकझोर कर रख दिया है। वहीं अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी केके की मौत पर दुख जताया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह केके को दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर केके के जाने के बाद हर कोई शॉक में हैं। लोगों को ये यकीन करना मुश्किल हो रहा हैं की इतना अनोखा आवाज इतने अच्छे इंसान अब हमारे बीच नहीं रहे। दरअसल केके जिस तरह से गाने को गाते थे लोग उन्हें फील करते थे। और यही कारन हैं की केके ने अभी तक जितने भी गाने गए हैं सारे सुपरहिट हुए हैं। वही केके की अचानक हुई इस मौत के बाद से पूरा सिंगिंग जगत सहित पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में हैं। ऐसे से केके के लिए लगातरा सोशल मीडिया पर लोग उनके साथ बिताएं पल या उनकी यादें शेयर कर रहे हैं।ऐसे में प्रियंका ने भी केके की मौत पर दुख जताते हुए उनके आखिरी इवेंट का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं कि बहुत जल्दी चले गये। इसके अलावा उन्होंने केके की वाइफ ज्योति कृष्णा, बेटे नकुल और बेटी तिमारा के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
बड़े-बड़े पार्टियों से रहते थे दूर
वही केके के लिये प्रियंका की ये पोस्ट ये बता रही है कि उनके लिये हर किसी के दिल में कितना सम्मान था। केके फिटनेस फ्रीक स्टार्स में से एक थे। जो सिगरेट-शराब से दूर सिंपल लाइफ जीते थे। केके चकाचौंध से भरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन स्टार्स में थे जिन्हें अपने काम और टैलेंट पर यकीन था। इसलिये वो बड़ी-बड़ी पार्टीज में नहीं रहते थे। हेल्दी लाइफस्टाइल होने के बावजूद अचानक हुई उनकी मौत हैरान करने वाली है। लेकिन कहते हैं हैं की असली कलाकार वही होता हैं जो अंतिम छन तक अपनी कला का साथ नहीं छोड़ता हैं। और केके ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया,उन्होंने अपनी अंतिम सास तक परफॉरमेंस किया और फिर उसी मच पर अपने संगीत को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे केके

वही केके की डेथ के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई वीडियोज और फोटोज शेयर किये जा चुके हैं। उनके हर एक गाने को लोग सुन बस यही सोच रहे हैं अब ये आवाज फिर शायद कभी सुनने को नहीं मिलेगी। वही फैंस केके की मौत का जिम्मेदार नजरूल मंच को बता रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, केके की मौत हार्ट अटैक से हुई है। और आज मुंबई में केके का अंतिम संस्कार करके उन्हें आखिरी विदाई दी जायेगी। वही जाते जाते केके के बारे में बस इतना ही कहा जा सकता है कि वो अपने गानों के जरिये हमारे आस-पास ना होकर भी हमेशा हमारे पास रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



