अपनी दुल्हनिया दिशा परमार को देख राहुल वैद्य ने टेके घुटने, यहां देखें जयमाल का वीडियो

Summary :

सिंगर राहुल वैद्य और मशहूर टीवी अभिनेत्री दिशा परमार का वेडिंग लुक सामने आ गया है। इस कपल की शादी फंक्शन के बाद अब शादी से जुड़ी कई तस्वीरें व वीडियोज एक के बाद एक सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।

सिंगर राहुल वैद्य और मशहूर टीवी अभिनेत्री दिशा परमार का वेडिंग लुक सामने आ गया है। इस कपल की शादी फंक्शन के बाद अब शादी से जुड़ी कई तस्वीरें व वीडियोज एक के बाद एक सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इस बीच  दिशा लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं तो वहीं राहुल ने गोल्डन रंग का शेरवानी पहन रखा है। शादी से जुड़े फंक्शन के इस वीडियो में राहुल घुटने के बल बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं।
वहीं इस वीडियो में शादी से ठीक पहले राहुल और दिशा दोनों स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं। दिशा दुल्हन  के लिबास में कयामत ढा रही है। वहीं परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में राहुल और दिशा एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान राहुल का फिल्मी अंदाज भी नजर आया। दरअसल दिशा के सामने उन्हें अंगूठी पहनाने के लिए राहुल घुटने के बल बैठ गए। वहीं दिशा भी राहुल को अंगूठी पहनाती नजर आ रही हैं।

अंगूठी पहना देने के बाद दोनों एक-दूसरे को गले में जयमाल डालते हुए दिखाई दिए। अपनी शादी के समय ये नया जोड़ा काफी खुश नजर आ रहा है और घरवाले कपल पर फूलों की बरसात करते दिख रहे हैं।
बता दें, इससे पहले राहुल और दिशा की हल्दी सेरेमनी और मेहंदी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया ताबड़तोड़ वायरल हुए। अपनी शादी की रस्मों में राहुल और दिशा साथ में जमकर मस्ती करते नजर आये। शादी के मौके पर राहुल के बेस्टफ्रेंड अली गोनी भी उनके साथ दिख रहे। वहीं 16 जुलाई को राहुल-दिशा शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

Desk Team