चलती ट्रेन में ऐसी हरकत करने पर रेलवे ने लगाई Sonu Sood को फटकार, एक्टर ने तुरंत मांगी माफी

Summary :

सोनू सूद का कुछ वक्त पहल ट्रेन में सफर करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिस पर रेलवे ने उन्हें ट्वीट कर फटकार लगाई थी। अब इस पर एक्टर का रिएक्शन आया है। उनका कहना है कि वो सिर्फ देखना चाहते थे कि गरीब लोगों को कैसा लगता है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोविड लॉकडाउन के समय लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे। एक्टर ने कोरोना के समय लोगों की हर संभव मदद की थी। कोविड लॉकडाउन में लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। मगर इस वो बार वो अपनी किसी फिल्म या लोगों की मदद करने को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा का विषय बने हुए है।
दरअसल, बीतों दिनों सोनू सूद का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह चलती ट्रेन के गेट पर बैठे नजर आ रहे थें। जैसे ही ट्रेन चलती है, सोनू उसके बगल में हैंडल पकड़ लेते हैं और चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़े होकर हवा का आनंद लेते हैं।  सोनू को उस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। वहीं अब एक्टर की इस हरकत पर रेलवे ने सख्त रुख अपनाते हुए एक्टर की सोशल मीडिया पर ही फटकार लगाई है।

वीडियो के साथ एक्टर को टैग करते हुए उत्तर रेलवे ने अपने ट्वीट में लिखा- “प्रिय, सोनू सूद, आप देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए एक आदर्श हैं। ट्रेन के गेट पर बैठकर सीढ़ियों पर यात्रा करना खतरनाक है, और इस तरह का वीडियो आपके फैंस को गलत संदेश दे सकता है। कृपया ऐसा न करें! आनंद लें! एक सहज और सुरक्षित यात्रा करें’। वहीं रेलवे के इस ट्वीट पर सोनू ने तुरंत रिप्लाई देते हुए माफी मांगी है।

रेलवे के ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने ट्वीट कर अपने ट्रेन के गेट पर बैठने का कारण बताते हुए लिखा,  “क्षमा प्रार्थी, बस यूं ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों गरीब जिनकी जिंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाजों पे गुजरती है। धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए।” वैसे सोनू की वीडियो को इंटरनेट यूजर्स ने भी कुछ खास पसंद नहीं किया था और एक्टर को लापरवाह बताया था।

Desk Team