Raja Shivaji Day 11 Box Office Collection: बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नई रिलीज फिल्में ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ और ‘दादी की शादी’ दर्शकों को पूरी तरह से थिएटर तक खींचने में सफल नहीं हो पा रही हैं। रविवार के कलेक्शन के बाद फिल्मों की रफ्तार और साफ नज़र आने लगी है।
Raja Shivaji Day 11 Box Office Collection: पहले हफ्ते के बाद भी नहीं थमी रफ्तार, कमाई में लगातार उछाल

फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अच्छी शुरुआत कर ली थी, लेकिन असली चौंकाने वाला परफॉर्म दूसरे हफ्ते में देखने को मिला। “राजा शिवाजी” ने 10वें दिन तक लगभग ₹81 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी है। दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर से बढ़ोतरी देखी गई और सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लगातार बनी रही। खासकर महाराष्ट्र और हिंदी बेल्ट में फिल्म का क्रेज काफी ज्यादा देखा जा रहा है।
Krishnavataram Part 1 Collection: उम्मीद से कम कलेक्शन

भगवान श्रीकृष्ण पर बेस्ड फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत कर रही है। पहले दिन फिल्म ने लगभग ₹40–50 लाख के आसपास ही कमाई की, जो बड़े बजट की फिल्म के हिसाब से काफी कमजोर मानी जा रही है। फिल्म की कहानी और विजुअल्स की तारीफ हो रही है, लेकिन दर्शकों की कमी ने इसके कलेक्शन को एफेक्ट किया है। आने वाले दिनों में वर्ड ऑफ माउथ ही इसका असली टेस्ट तय करेगा।
Daadi Ki Shaadi Movie Review: बॉक्स ऑफिस पर कमाई बेहद कमजोर

नवीन रिलीज ‘दादी की शादी’ भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म का कॉन्सेप्ट अनोखा होने के बावजूद दर्शकों को थिएटर तक खींचने में असफल रहा है।
पहले दिन फिल्म ने लगभग ₹35–45 लाख की धीमी ओपनिंग की, जबकि वीकेंड तक इसकी कुल कमाई सिर्फ ₹1.5 करोड़ के आसपास ही पहुंच पाई है। वीकेंड पर कलेक्शन में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी नीचे रही है। मल्टीपल रिलीज फिल्मों के बीच यह फिल्म स्ट्रगल करती नजर आ रही है और आगे इसकी परफॉरमेंस वर्ड ऑफ माउथ पर ही निर्भर करेगा।
Raja Shivaji: 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, मजबूत पकड़ बरकरार

फिल्म ने अपने पहले 10 दिनों में भारत में लगभग:
- India Net Collection: ₹68.25 करोड़
- India Gross Collection: ₹81.00 करोड़
रितेश देशमुख की फिल्म “राजा शिवाजी” को दर्शक सबसे ज्यादा उनकी दमदार एक्टिंग और छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में उनके इम्प्रेसिव किरदार के लिए पसंद कर रहे हैं। फिल्म की भावनात्मक कहानी, जिसमें स्ट्रगल, पैट्रिऑटिस्म और लीडरशिप को खूबसूरती से दिखाया गया है, दर्शकों से गहरा जुड़ाव बना रही है। इसके साथ ही शानदार युद्ध सीन्, सेट डिजाइन और मराठी संस्कृति का एक्यूरेट इलस्ट्रेशन भी लोगों को बेहद अट्रैक्ट कर रहा है। बैकग्राउंड म्यूजिक और इमोशनल सीन्स फिल्म को और भी असरदार बनाते हैं, जिससे यह सिर्फ एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशनल एक्सपीरियंस बन जाती है।
फिल्म “राजा शिवाजी” जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। 11 दिनों में करीब ₹85 करोड़ तक पहुंचने के बाद अब फिल्म का अगला टारगेट ₹100 करोड़ क्लब है, जो इसकी असली परीक्षा होगी।
Read More: अब और नहीं सह सकती…Karan Kundrra के सवाल पर Tejasswi Prakash फूट-फूटकर रो पड़ीं…


Download Android App
Download iOS App




