Rajpal Yadav Controversy: बॉलीवुड और डिजिटल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। एक अवॉर्ड शो के दौरान हुए मज़ाक और टॉन्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मामला इतना बढ़ गया कि इंटरनेट पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं-कुछ इसे सिर्फ स्क्रिप्टेड मज़ाक बता रहे हैं तो कुछ इसे “मर्यादा पार” कह रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ा नाम इस चर्चा में जुड़ गया और पूरा मामला और भी सुर्खियों में आ गया।
Rajpal Yadav Controversy: अवॉर्ड शो में क्या हुआ? एक लाइन ने बढ़ाया विवाद

हाल ही में हुए एक अवॉर्ड इवेंट में एक ऐसा पल सामने आया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। शो के दौरान मंच पर मौजूद होस्ट और एक्टर राजपाल यादव के बीच हल्की-फुल्की बातचीत को कुछ लोगों ने “मज़ाक” माना, लेकिन वहीं कुछ यूज़र्स ने इसे “इंसल्टिंग” बताया।
वायरल क्लिप में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बातचीत के दौरान फाइनेंशियल मामलों और पुराने विवादों को लेकर इशारों-इशारों में कमेंट की गई। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, लोगों ने इस पर रिएक्शंस देना शुरू कर दिया। कुछ यूज़र्स ने इसे पूरी तरह “स्क्रिप्टेड एक्ट” बताया, जबकि कई ने कहा कि ऐसे मज़ाक की सीमा होनी चाहिए, खासकर जब सामने कोई सीनियर आर्टिस्ट हो।
Award Show Drama: ‘जितना उधार है, उतना चुकाना पड़ेगा’ भरे मंच पर सौरभ द्विवेदी ने राजपाल को मारी ऐसी टोंट

चेतक स्क्रीन अवार्ड्स के दौरान मंच पर राजपाल यादव, कॉमेडियन जाकिर खान और सौरभ द्विवेदी के बीच बातचीत चल रही थी। राजपाल यादव बेहद सीरियसनेस से दुनिया की इकॉनमी, बदलते डॉलर और रुपये की कीमतों तथा ग्लोबल वॉर के आम जनता पर असर को लेकर अपनी बात रख रहे थे। इसी बीच शो को होस्ट कर रहे सौरभ द्विवेदी ने बहती गंगा में हाथ धोने की कोशिश की और राजपाल के पर्सनल लाइफ के सबसे सेंसिटिव मुद्दे पर कमेंट कर दिया।
सौरभ ने हंसते हुए कहा, “राजपाल भाई, डॉलर और रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं।” सौरभ का यह इशारा राजपाल यादव के हालिया 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले और उनकी जेल यात्रा की तरफ था। यह कमेंट सुनते ही हॉल में मौजूद कुछ लोग तो हंस पड़े, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फैंस का कहना था कि इतने बड़े मंच पर किसी कलाकार की मजबूरी और उसके बुरे वक्त का इस तरह मजाक उड़ाना बेहद इंसेंसिटिव और घटिया दर्जे का ह्यूमर है।
Kartavya backlash: बॉलीवुड के इन दिग्गजों ने भी लगाई क्लास

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट और इंडस्ट्री से आ रही खबरों के मुताबिक, वह कमेंट 100% अनस्क्रिप्टेड था! सूत्रों के अनुसार, शो के दौरान केवल हल्की-फुल्की नोकझोंक की बात तय हुई थी, लेकिन सौरभ द्विवेदी ने अचानक से चेक बाउंस वाली बात बोलकर राजपाल यादव को पूरी तरह से चौंका दिया था। वीडियो में भी राजपाल का चेहरा पल भर के लिए उतर जाता है, हालांकि वे सिचुएशन को संभालते हुए मुस्कुरा देते हैं।
कहा जा रहा है कि बैकस्टेज पर इस हरकत के लिए मेकर्स ने नाराजगी जताई थी। इतना ही नहीं, खबर तो यह भी है कि सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारों ने भी राजपाल यादव को फोन करके अपना सपोर्ट दिया और इस तरह के मजाक को पूरी तरह से गलत बताया। भले ही राजपाल यादव ने सबको माफ कर दिया हो, लेकिन इंटरनेट पर लोग अभी भी लगातार इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या कॉमेडी के नाम पर किसी की निजी जिंदगी का तमाशा बनाना सही है?


Download Android App
Download iOS App




