WWE में डेब्यू करने वाले हैं जसप्रीत बुमराह!, क्या है वायरल वीडियो का सच?

Summary :

Drew McIntyre Viral Video: Drew McIntyre पिछले कुछ सालों में WWE के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो चुके हैं। अपनी दमदार परफॉर्मेंस और शानदार व्यक्तित्व के चलते उन्होंने दुनियाभर में खास पहचान बनाई है। हालांकि रेसलिंग के अलावा ड्रू क्रिकेट के भी बड़े फैन हैं और खासतौर पर भारतीय क्रिकेट टीम को वो काफी पसंद करते हैं। कई बार वो सोशल मीडिया और पब्लिकली मंच पर टीम इंडिया के समर्थन करते नज़र आ चुके हैं। Drew McIntyre News: ड्रू मैकइंटायर के वीडियो से मचा बवाल   View this post on Instagram   A post shared by Drew McIntyre (@dmcintyrewwe)…

Drew McIntyre Viral Video: Drew McIntyre पिछले कुछ सालों में WWE के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो चुके हैं। अपनी दमदार परफॉर्मेंस और शानदार व्यक्तित्व के चलते उन्होंने दुनियाभर में खास पहचान बनाई है। हालांकि रेसलिंग के अलावा ड्रू क्रिकेट के भी बड़े फैन हैं और खासतौर पर भारतीय क्रिकेट टीम को वो काफी पसंद करते हैं। कई बार वो सोशल मीडिया और पब्लिकली मंच पर टीम इंडिया के समर्थन करते नज़र आ चुके हैं।

Drew McIntyre News: ड्रू मैकइंटायर के वीडियो से मचा बवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Drew McIntyre (@dmcintyrewwe)

लेकिन हाल ही में ड्रू मैकइंटायर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जिम वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहन रखी थी। वीडियो में कुछ देर एक्सरसाइज करने के बाद जब ड्रू पीछे मुड़ते हैं, तो उनकी टी-शर्ट पर भारतीय तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah का नाम और जर्सी नंबर 93 लिखा नजर आता है।

WWE News: जसप्रीत बुमराह के फैन हैं ड्रू मैकइंटायर

Drew McIntyre Viral Video
Drew McIntyre Viral Video (Source: Social Media)

ड्रू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा था “मैं बाइसेप्स बना रहा हूं, गो बूम।” ऐसे में उनके इस अंदाज को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बुमराह के लिए सम्मान के तौर पर देख रहे हैं। इससे ये भी साफ होता है कि बुमराह की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत तक ही नहीं है, बल्कि विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Drew McIntyre Viral Video
Drew McIntyre Viral Video (Source: Social Media)

यह पहली बार नहीं है जब ड्रू ने भारत के प्रति अपना प्यार दिखाया हो। सितंबर 2023 में हैदराबाद में आयोजित WWE के Superstar Spectacle इवेंट में भी वह भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर रिंग में उतरे थे। उस समय भी भारतीय दर्शकों ने उन्हें जबरदस्त सपोर्ट दिया था।

Drew McIntyre Viral Video: ड्रू मैकइंटायर का करियर

Drew McIntyre Viral Video
Drew McIntyre Viral Video (Source: Social Media)

अगर WWE करियर की बात करें तो ड्रू मैकइंटायर पिछले महीने हुए WrestleMania 42 के बाद से टीवी पर नजर नहीं आए हैं। क्योंकि इस इवेंट में उनका मुकाबला Jacob Fatu से हुआ था। दोनों सुपरस्टार्स के बीच बेहद जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आखिर में ड्रू को हार का सामना करना पड़ा। तब से फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर ने Cody Rhodes को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी, जिससे उनका स्टारडम और ज्यादा बढ़ गया था।

Read More: WWE में Brock Lesnar के कमबैक से मचा बवाल, Oba Femi पर ‘बीस्ट’ ने कर डाला जानलेवा हमला

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।