बीते दिनों सोशल मीडिया पर यूट्यूबर दीपक कलाल की पिटाई का विडियो खूब वायरल हुआ और अब राखी सावंत ने दीपक की पिटाई पर एक विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया जिसमे वो बेहद दुखी और गुस्से में दिख रही है।
जानकारी के मुताबिक दीपक कलाल बीते दिनों दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम में किसी काम से आये हुए थे और यहीं पर उन्हें कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद दीपक नन्दल नामक शख्स ने दीपक की बुरु तरह पिटाई की।
राखी सावंत ने दीपक की पिटाई पर विडियो अपलोड करते हुए कहा की उन्हें लगता है इस देश में कोई पुलिस प्रशासन , लॉ आर्डर नहीं और एक शख्स को बीच रस्ते रोककर पीट दिया जाता है और कोई कार्यवाही नहीं हुई। ये बेहद गलत हुआ है।
दीपक कलाल को उनके अटपटे और वल्गर वीडियोस के लिए जाना जाता है जिसे वह नियमित रूप से अपने सोशल मीडिया चैनलों पर अपलोड करते हैं। हालाँकि उन्होंने अपने वीडियोस के माध्यम से काफी प्रशंसकों बनाये है पर लगता है की उनसे चिढने वालों की तादाद कुछ ज्यादा ही है।
इंटरनेट सनसनी दीपक कलाल का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे न सिर्फ दीपक को बुरी तरह पीटा गया है बल्कि उनका विडियो लाइव स्ट्रीम करके सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया। इस पिटाई में दीपक खुद को बचाने के लिए माफ़ी की भीख मांगते हुए दिखाई दे रहे है।
बताया जा रहा है की इन युवकों ने दीपक कलाल को इसलिए पीटा क्योंकि वो सोशल मीडिया पर बेहद भद्दे वीडियोस डालते है और बच्चे भी ये वीडियोस देखते है जिससे वो बिगड़ते है। इस विडियो में बाकायदा दीपक से माफ़ी मंगवाई गयी है की वो आगे से ऐसे वीडियोस नहीं बनायेंगे।
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है की ये विडियो एक पब्लिसिटी स्टंट है। अब सच्चाई क्या है ये तो दीपक कलाल ही बता सकते है और आपको बता दें ये पहला मामला नहीं है जब दीपक कलाल की पिटाई हुई है। इससे पहले भी वो पंजाब में पिट चुके है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा दीपक अपने विडियो कंटेंट में कुछ सुधार करते है या नहीं।
देखिये दीपक की पिटाई पर राखी का विडियो :
https://youtu.be/LukIslM2Hso


Download Android App
Download iOS App










