कोरोना पॉजिटिव हुईं रकुल प्रीत, पोस्ट शेयर कर लोगों से की ये अपील

Summary :

रकुल प्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

साल 2020 सभी के लिए परेशानियां लेकर आया है। इस कोरोना वायरस की चपेट में आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक सभी आ चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। रकुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। 
रकुल ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं।  मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं ठीक हूं। मैं फिलहाल आराम कर रही हूं ताकि जल्द ही शूट पर वापस जा सकूं।  मैं प्रार्थना करती हूं कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों वह लोग अपना टेस्ट करा लें।’
रकुल प्रीत के इस पोस्ट पर उनके फैंस जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। रकुल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। हाल ही में वह वेकेशन मनाने के लिए मालदीव गई थीं। जहां से बेहद खूबसूरत और हॉट तस्वीरें रकुल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 

Desk Team