रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हमेशा के लिए एक होने को हुए तैयार, जानिए कब होगी इनकी शादी?

Summary :

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगता है एक बार शादी का सीजन शुरू होने वाला है। फैंस काफी टाइम से जानना चाहते थे कि कब वो वक़्त आएगा जब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हमेशा के लिए एक हो जायेंगे। तो चलिए आपको बता देते है कि आखिर कब ये कपल शादी करने का मन बना रहा है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगता है एक बार शादी का सीजन शुरू होने वाला है। हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया है। वही अब बॉलीवुड के और भी कई कपल के शादी के बंधन में बांधने की खबरे सामने आ रही है। कुछ दिनों से कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की खबरे सुर्खियों में बनी हुई है। 
वही अब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को लेकर भी खबरे उड़नी शुरू हो गई है। आपको बता दे, ये दोनों लम्बे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे है। रकुल ने खुद अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया के ज़रिये ऑफिसियल किया था। जिसके बाद दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नज़र आते है। ये कपल अपने प्यार को ज़ाहिर करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देता। 
ऐसे में अब इनकी शादी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। फैंस काफी टाइम से जानना चाहते थे कि कब वो वक़्त आएगा जब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हमेशा के लिए एक हो जायेंगे। तो चलिए आपको बता देते है कि आखिर कब ये कपल शादी करने का मन बना रहा है। 
खबरों की माने तो, अब आखिरकार ये दोनों अपने रिश्ते को एक अलग पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार है। वही, रकुल के भाई ने हाल ही में इनकी शादी को लेकर एक बयान दिया है। रकुल के भाई अमन ने कहा कि ‘रकुल ने जैकी के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया है। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। इन दोनों की शादी 2023 में होगी, लेकिन अभी डेट और महीना तय नहीं हुआ है।’
वही रिपोर्ट्स ये भी कहती है कि, जैकी के पिता प्रोड्यूसर वासु भगनानी एक लैविश मैन हैं और वो अपनी ग्रैंड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वो अपने बेटे की शादी भी ग्रैंड लेवल पर ही सेलिब्रेट करेंगे। 

Desk Team