Rakul Preet: सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स की कुछ ऐसी फोटो और वीडियो सामने आती हैं जिनमें उनका चेहरा नजर नहीं आता है। पिछले कुछ दिनों से हम सोशल मीडिया पर सेलेब्स को फेस मास्क पहने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रैवल और सफर का मजा लेते देखा है उसके बाद फैंस के सामने इन फिल्म कलाकारों को न पहचान पाने की चुनौती रहती है। इस कड़ी में अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वह फेस मास्क लगाकर ऑटो राइड करती हुईं नजर आ रही हैं। हमेशा कार से नजर आने वाली ये एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई के ऑटो रिक्शा की सवारी करती दिखीं. वीडियो में पीले रंग की फ्लॉवर प्रिंट की शॉर्ट ड्रेस, पैर में व्हाइट कलर के स्नीकर और चेहरे पर मास्क लगाए दिखीं। आइए जानते हैं कि ये अदाकारा कौन हैं।
- एक्ट्रेस की जल्द ही शादी होने वाली हैं
- लग्जरी गाड़ियां छोड़कर ऑटो राइड पर निकली हैं
- मुंबई में करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन
View this post on Instagram
कौन है ये हसीना
Rakul Preet: इस एक्ट्रेस की जल्द ही शादी होने वाली हैं। जिसके चलते वह बॉलीवुड के एक फेमस एक्टर और निर्माता के साथ शादी करने जा रही हैं। चलिए अब आपको बता दें कि ये अदाकारा कोई और नहीं रकुल प्रीत हैं, जो करोड़ों की कीमत वाली लग्जरी गाड़ियां छोड़कर ऑटो राइड पर निकली हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं इस वीडियो में रकुल अपना चेहरा छुपाती हुई और पैपराजी से फोटो और वीडियो क्लिक करने को लेकर मना करती हुई दिखाई दे रही हैं।एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
जैकी भगनानी की जल्द बनेगी दुल्हनियां
जैकी भगनानी के साथ लंबे समय से डेट कर रही हैं अदाकारा रकुल प्रीत की शादी बहुत जल्द होने वाली हैं और आने वाली 21 फरवरी को इन दोनों की शादी होनी है।
गोवा में इस कपल की डेस्टिनेशन वेडिंग होनी है, जिसको लेकर आए दिन खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 19 फरवरी से अदाकारा के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत की जा सकती है।
मुंबई में करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,रकुल और जैकी शादी के बाद मुंबई में ही 22 फरवरी को अपने ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं. उनके ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।
रकुल का वेडिंग डिजाइनर कौन हैं
हाल ही में एक्ट्रेस के वेडिंग आउटफिट डिजाइनर को लेकर खुलासा हुआ था। कहा जा रहा है कि रकुल के पास एक नहीं, बल्कि कई डिजाइनर होंगे जो उनकी शादी के वॉर्डरोब पर काम करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर एक्ट्रेस के हर फंक्शन के लिए लहंगा और ड्रेस डिजाइन कर रहा है, जिसे वह कई रस्मों में पहनने वाली हैं। इस लिस्ट में अनिता डोंगरे, तरुण ताहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अनामिका खन्ना का नाम शामिल है।
View this post on Instagram
शादी से पहले वर्कआउट मोड हुआ ऑन
एक्ट्रेस रकुल प्रीत खुद को फिट रखने के लिए जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं रकुल लेग वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान 100 किलो वेट उठाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘संघर्ष हमेशा एक्स्ट्रा रियल होता है।


Download Android App
Download iOS App







