Ramayana Teaser: Sanjay Gupta ने हाल ही में Ramayana के टीजर को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुराने एक्सपेरिएन्सेस और बड़ी फिल्मों के साथ हुए ‘ओवरहाइप’ की बात की।
Ramayana Teaser: संजय गुप्ता का इशारों में वार, बोले- “इतिहास खुद को दोहरा रहा है?”

उनका यह इशारा साफ तौर पर Ranbir Kapoor की फिल्म ‘रामायण’ की तरफ माना जा रहा है। यूजर्स ने तुरंत इस पोस्ट को पकड़ लिया और इसे टीजर पर ‘इंडायरेक्ट ट्रोल’ बताने लगे। कई लोगों ने कहा कि संजय गुप्ता शायद फिल्म की भव्यता से ज्यादा उसके कंटेंट को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
Ranbir Kapoor Ramayana: ‘आदिपुरुष’ का जख्म ताजा, यूजर्स बोले- “फिर वही गलती मत करना”

जैसे ही ‘रामायण’ का टीजर सामने आया, लोगों को Adipurush की याद आ गई। Om Raut की इस फिल्म को पहले भी VFX और डायलॉग्स को लेकर भारी क्रिटिसिज्म झेलनी पड़ी थी। अब यूजर्स सोशल मीडिया पर साफ कह रहे हैं कि इस बार वही गलती दोहराई नहीं जानी चाहिए। कई लोगों ने कमेंट किया- “पहले भी उम्मीदें थीं, लेकिन ‘आदिपुरुष’ ने निराश कर दिया, अब ‘रामायण’ से वही डर लग रहा है।”
कुछ यूजर्स ने तो सीधे ओम राउत को ट्रोल करते हुए कहा कि रामायण जैसे पवित्र विषय के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, कुछ फैंस टीजर की तारीफ भी कर रहे हैं और इसे एक बड़ा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बता रहे हैं।
Sanjay Gupta Reaction: मेकर्स पर बढ़ा दबाव, हर कदम पर नजर रख रहे दर्शक

‘रामायण’ जैसी बड़ी और धार्मिक भावना से जुड़ी फिल्म बनाना हमेशा से चल्लेंजिंग रहा है। Ranbir Kapoor इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। टीजर के बाद जहां एक तरफ उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ क्रिटिसिज्म और डर भी साफ दिखाई दे रहा है। दर्शक चाहते हैं कि फिल्म में न केवल शानदार विजुअल्स हों, बल्कि कहानी और भावनाओं का भी सही बैलेंस हो। संजय गुप्ता के बयान और ‘आदिपुरुष’ की याद ने मेकर्स के लिए दबाव और बढ़ा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रिलीज के बाद इन सभी सवालों का जवाब कैसे देती है।
Read More: Ramayana फिल्म का टीजर हुआ आउट, क्या ‘आदिपुरूष’ की तरह ही ये फिल्म भी निकलेगी Disaster…























