रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, इतिहास रचने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

Summary :

रणवीर और आलिया की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ जो जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली हैं। और ये कहना भी गलत नहीं होगा की इस फिल्म का उनके फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। दरअसल इस फिल्म की अभी पहले पार्ट की ही शूट पूरी हुई हैं।

रणबीर और आलिया की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ जो जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली हैं। और ये कहना भी गलत नहीं होगा की इस फिल्म का उनके फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। दरअसल इस फिल्म की अभी पहले पार्ट की ही शूट पूरी हुई हैं। और इस पुरे फिल्म को शूट करने में करीबन पांच साल से भी ज्यादा का समय लगा हैं। इस फिल्म के रिलीज़ का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं।  लेकिन अब एक और बड़ी सफलता फिल्म को रिलीज़ से पहले ही मिल गयी हैं। दरअसल फिल्म ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया हैं। 
 फिल्म ने दर्ज किया रिकॉर्ड 
अयान मुखर्जी की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। और वो इतिहास ये हैं की यह भारतीय सिनेमा की ऐसी पहली फिल्म बन गई है, जिसे वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो पिक्चर्स के ग्लोबल रिलीज कैलेंडर में जगह मिली है। वॉल्ट डिज्नी के ग्लोबल कैलेंडर में जगह मिलने के बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ ट्रायोलॉजी के उन दिग्गज फिल्मों में शामिल हो गई है, जिनमें मार्वल स्टूडियोज की ‘थोर : लव एंड थंडर’ और ‘ब्लैक पैंथर : वाकंडा फॉरेवर’ जैसी सुपरहीरो फिल्में और जेम्स कैमरून की सुपर एनीमेशन ड्रामा ‘अवतार : द वे ऑफ वाटर’ पहले से शामिल है।
भारतीय फिल्म ने पहली बार इस सूची में  बनाई जगह 
वही भारतीय इतिहास में यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म ने इस सूची में जगह बनाई है। इसका मतलब कि फिल्म की सभी स्टार कास्ट यानी अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन स्टारर यह फिल्म दुनिया भर में  9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही इसी दिन वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज मोशन पिक्चर्स द्वारा इस फिल्म को यूनाइटेड स्टेट और कनाडा में भी रिलीज किया जाएगा।
सितंबर में रिलीज़ होगी फिल्म 
बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ भारतीय सिनेमा की पहली प्लांड फैंटेसी एडवेंचर ट्रायोलॉजी है। जिसे मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने बैनर तले प्रोडूस किया हैं। वही इस फिल्म की रिलीज़ डेट कई बार टल चुकी हैं।  लेकिन अब आखिरकार यह फिल्म इसी साल सितंबर में सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली हैं। वेल अब रिलीज़ के बाद यह फिल्म और कितना इतिहास बनाती  हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।  

Desk Team