बॉलीवुड के मशहूर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं काफी लंबे वक्त से दोनों की शादी किसी न किसी वजह से टल रही है। अब खबर है कि ये कपल साल 2022 में सात फेरे लेग। वहीं बुधवार को फिल्म ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर लॉन्च के दौरान रणबीर ने मीडिया के सामने आलिया से पूछ लिया कि उनकी शादी कब होगी? तो इसके जवाब में आलिया कही ये बात।

कब होगी दोनों की शादी एक्ट्रेस ने दिया जवाब
दरअसल इस इवेंट में रणबीर कपूर ने ऑडियंस का सवाल पढ़ा। जिसमें लिखा था आप कब आलिया या किसी और से शादी करोगे? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, क्या आप पिछले 1 साल में 1 साल में हमने कई सारे लोगों को शादी करते हुए नहीं देखा? मुझे लगता है हमें उसमें खुश होना चाहिए। इसके बाद रणबीर कपूर ने अपनी लेडीलव आलिया भट्ट को देखा और उनसे पूछा- हमारी शादी कब होगी?

रणबीर की इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने कहा, तुम मुझसे क्यों पूछ रहे हो? इसके बाद रणबीर ने अयान मुखर्जी की ओर इशारा किया और कहा कि मैं तो उनसे पूछ रहा था कि हमारी कब होगी। इस पर अयान मुखर्जी ने कहा ,आज के लिए सिर्फ एक ही डेट काफी है। ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट, अभी इंतजार करते है। खैर, फैंस तो कब से बेचैन हैं रणबीर और आलिया को शादी के रिश्ते में देखने के लिए। वैसे उम्मीद है कि कपल अगले साल तक शादी रचा लेंगे।

बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खास बात आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक्ट्रेस आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। जबकि फिल्म में रणबीर कपूर शिवा के रोल में दिखेंगे। इन दोनों स्टार्स के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन भी इस मूवी का हिस्सा हैं।


Download Android App
Download iOS App



