कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार खनन क्षेत्र में ‘बहुत जल्द’ कुछ और सुधार लेकर आ सकती है। जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि समय के साथ खनन क्षेत्र से संबंधित नियमों में भी कई संशोधन किए गए हैं और खान मंत्रालय उद्योग की मांग के अनुसार आगे भी सुधार लाता रहेगा। उन्होंने कहा, बहुत जल्द, हम कुछ और सुधार ला सकते हैं और मुझे लगता है कि उनमें से कुछ को हम सार्वजनिक मंच पर रखेंगे और राज्यों तथा हितधारकों के साथ विचार विमर्श करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय खनन शिखर सम्मेलन में बात कही
मंत्री ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा खान मंत्रालय के सहयोग से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खनन शिखर सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2015, लेकर आयी है जो नीलामी के माध्यम से वास्तविक संसाधनों का प्रावधान करता है और इस वर्ष भी कई प्रमुख संशोधन पेश किए गए।


Download Android App
Download iOS App



