रणबीर कपूर से शादी के बाद कपूर परिवार ने काफी धूमधाम से नई-नवेली दुल्हन
आलिया भट्ट का फैमिली में स्वागत किया। आलिया भट्ट अब कपूर फैमली का हिस्सा बन
चुकी हैं। कपूर फैमली के हर शख्स से आलिया और रणबीर की शादी की फोटोज शेयर करते
हुए कपूर फैमली की नई मेंबर का स्वागत किया।
हालांकि अब सबसे छोटे मेंबर ने आलिया
का फैमली में स्पेशल वेलकम किया है। रणबीर
कपूर की 11 साल की भांजी और
रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा ने अपनी मामी का परिवार में स्वागत किया है। समारा
ने सोशल मीडिया पर अपनी मामी आलिया के लिए एक खास नोट लिखकर उनका फैमली में वेलकम
किया।
रणबीर की भांजी समारा साहनी ने इंस्टाग्राम पर मामा-मामी यानी रणबीर कपूर और
आलिया भट्ट की वेडिंग फोटोज शेयर की है। पोस्ट के साथ ही समारा ने कैप्शन में
लिखा- , ‘परिवार में आपका स्वागत है आलिया मामी, आई लव यू सो मच।‘ इस नोट के साथ ही
समारा ने हॉर्ट इमोजी भी शेयर की है।
आलिया शादी से पहले से ही रणबीर की फैमली के
काफी करीब रही है। अक्सर उन्हें समारा का हाथ पकड़े स्पॉट किया जाता था। अब समारा
की पोस्ट को देखकर लगता है कि वो अपनी मामी आलिया को बहुत पसंद करती है और उनके
काफी क्लोज भी हैं।
समारा ने दो तस्वीर पोस्ट की है एक में दुल्हा-दुल्हन यानि रणबीर- आलिया नजर आ
रहे है। वहीं दूसरी फोटो में पूरी कपूर फैमली दिख रही है। इसमें रणबीर, नीतू, करिश्मा, अरमान, रिद्धिमा, समारा के अलावा श्वेता बच्चन नंदा और उनकी बेटी
नव्या नवेली नंदा भी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर समारा की नानी नीतू कपूर और मां
रिद्धिमा कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।
दरअसल, समारा अपनी आलिया मामी के साथ पहले भी फोटोज शेयर कर चुकी हैं। पिछले
साल नानी नीतू कपूर के बर्थडे पर समारा ने आलिया के साथ भी फोटो शेयर की थी। इन
तस्वीरों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि मामी-भांजी यानि समारा-आलिया एक-दूसरे
के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
बता दें कि समारा अक्सर फैमिली के साथ नजर आती हैं, जिसमें वह काफी शर्माती हुई दिखा करती हैं। क्यूट समारा कैमरे के सामने भले
शर्माती हों लेकर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर यकीनन कहा जा सकता है उन्हें भी
ऐक्टिंग का शौक है। जिसे देखकर लगता है कि आने वाले वक्त में समारा बॉलीवुड में
एंट्री मार सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App









