Randeep Hooda पूरा नहीं कर पाए गुरु ग्रंथ साहिब से किया वादा, अपनी गलती के लिए मांगी माफी

Summary :

रणदीप हुड्डा ने अपनी महत्वकांक्षी फिल्म’बैटल ऑफ सारागढ़ी’ के दौरान एक वादा किया था वो इस फिल्म के रिलीज होने से पहले अपने बाल नहीं काटेंगे, लेकिन एक्टर अपने इस वादे को निभा नहीं पाए, जिस वजह से उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब से माफी मांगने की बात कही है।

रणदीप हुड्डा एक
ऐसे कलाकार है जिनकी फिल्मों में एक्टिंग को देखने के बाद लोग तालियां बजाने
से  खुद को रोक नहीं पाते है। रणदीप ने अपने
अब तक के करियर में कई ऐसे रोल निभाए है जिन्हें लोगों ने इतना पसंद किया कि
उन्हें इतनी आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। इन दिनों रणदीप हुड्डा का नाम सिख धर्म
के पवित्र धार्मिक ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब से माफी मांगने के कारण चर्चा में बना
हुआ है।

Happy Birthday Randeep Hooda: Five Career-best Performances of the  Versatile Actorरणदीप हुड्डा इन
दिनों अपने शो
‘कैट‘ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। इसी बीच उन्होंने
सिख धर्म के केंद्रीय पवित्र धार्मिक ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब से माफी मांगी। अब ये
सुनकर हर किसी के जहन में यहीं सवाल होगा कि आखिर रणदीप हुड्डा ने ऐसा क्या किया
जिसके बाद उन्हें गुरु ग्रंथ साहिब से माफी मांगनी पड़ गई।

Randeep Hooda to play lead role in Ajay Devgn's 'Sons of Sardaar: The Battle  of Saragarhi'?

दरअसल, रणदीप
हुड्डा ने अपनी महत्वकांक्षी फिल्म
‘बैटल ऑफ सारागढ़ी‘ के दौरान एक वादा किया था वो इस फिल्म के रिलीज होने से
पहले अपने बाल नहीं काटेंगे, लेकिन एक्टर अपने इस वादे को निभा नहीं पाए, जिस वजह
से उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब से माफी मांगने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने
अपनी इस फिल्म के बारे में भी बात की।

फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी‘ को लेकर रणदीप ने कहा, ‘जब चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी हमने उम्मीद की
थी तो मुझे चोट लगी और खाली महसूस हुआ। नुकसान उठाने के बाद भी मैंने फिल्म के लिए
तीन साल तक इंतजार सिर्फ इसलिए किया क्योंकि मैंने स्मारक पर जाकर गुरु ग्रंथ
साहिब में संकल्प लिया था।
‘ इसी के साथ ही
रणदीप हुड्डा ने कहा
,’मैंने गुरु ग्रंथ साहिब
से माफी मांगी कि मैं फिल्म के रिलीज तक अपने बाल नहीं काटने के वादे पर खरा नहीं
उतर सका।
‘

CAT trailer: Randeep Hooda turns into police informant to bust a drug nexus  | Web Series - Hindustan Times

रणदीप ने अपने शो ‘कैट’ में एक सिख का रोल निभाने पर कहा कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि पंजाब
के लोग उन्हें एक सिख कैरेक्टर में देख पाएंगे। एक्टर ने कहा
, ‘एक सिख को सिख कहा जा रहा है क्योंकि साहित्य
में एक सिख एक शिक्षार्थी है और मैं जीवन में एक शिक्षार्थी हूं और इसीलिए मैं एक
सिख हूं
’।

Desk Team