Indonesia: इंडोनेशिया में कोयले की खदान में भारी विस्फोट, 9 की मौत, अन्य कई घायल

Summary :

इंडोनेशिया के पश्चिम सुमत्रा प्रांत में शुक्रवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हुआ, जिसमें नौ श्रमिकों की मौत हो गई, दो अन्य घायल हो गए और एक लापता हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

इंडोनेशिया में आज के दिन एक कोयले की खदान में विस्फोट होने की वजह से 9 श्रमिकों की कथित तौर से मौत हो गई। आपको बता दें कि यह हादसा सुमत्रा प्रांत का बताया जा रहा है। इसमें दो अन्य घायल हो गए और एक लापता भी हो गए है। इस बात की जानकारी को शुक्रवार को साझा किया गया है। 
 पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट से नौ मजदूरों की मौत
विस्फोट से जान व माल की भारी हानि हुई
एक प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि सावहलुन्टो शहर में स्थित खदान में विस्फोट सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। अधिकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। लापता व्यक्ति की तलाश और बचाव अभियान जारी है।

Desk Team