अपने शानदार हुनर के दम पर कोलकाता की रानू मंडल एक भिखारी से इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। इनका रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा’ गाते हुए देखा जिसके बाद से रानू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रानू पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थीं।

वहां उनका हर कोई गाना सुन उन्हें कुछ पैसे या फिर खाने के लिए दे जाता था। इससे रानू का खर्चा चलता था। रानू के पास रहने के लिए कोई घर भी नहीं है। वो रेलवे स्टेशन पर ही रहती थीं।

जब रानू के गाने का वीडियो वायरल हुआ तो हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में चांस दिया है। इस फिल्म के लिए रानू ने गाना भी रिकॉर्ड कर लिया है। रानू का रिकॉर्डिंग वीडियो हिमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। लेकिन अब रानू मंडल को लेकर कुछ और बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

रानू मंडल के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने इस गाने के लिए कितनी फीस ली है। कुछ मिली रिपोर्ट के अनुसार हिमेश ने तेरी मेरी गाने के लिए करीब 6-7 लाख रुपए ऑफर किए है।

लेकिन रानू ने इतनी मोटी रकम लेने से मना कर दिया है। लेकिन हिमेश ने रानू को जबरदस्ती पैसे दिए और इसके साथ उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में तुम्हें सुपरस्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

बता दें कि ये वायरल खबर सच है या झूठ इस बारे में अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। हिमेश या रानू की ओर से फीस को लेकर अब तक कोई बात नहीं बोली गई है। रानू का कहना है कि ये उनकी दूसरी जिंदगी है और इसे वह और भी ज्यादा अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी।

बताते चलें कि रानू मंडल सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में बतौर मेहमान पहुंची जहां पर उन्होंने अपनी आपबीती बताई थी।


Download Android App
Download iOS App



