बदायूं में उत्पीड़न का विरोध करने पर शौहर ने बीवी को दिया तीन तलाक

Summary :

तस्कीन के मुताबिक उसका पति अकेला ही दिल्ली में रहता है और अपनी सारी कमाई खुद पर ही खर्च करता है। वह अपने मायके वालों की मदद से अपना गुजारा कर रही है।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के आलापुर क्षेत्र में उत्पीड़न का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी बीवी को फोन करके तीन तलाक दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि जिले के अलापुर क्षेत्र स्थित कुतरई गांव की रहने वाली तस्कीन की शादी लगभग 20 साल पहले इसी गांव के निवासी तालिब के साथ हुई थी। 
तस्कीन के दो बेटे और दो बेटियां भी हैं। तस्कीन ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और घर की जरूरतें भी पूरी नहीं करता है। तस्कीन के मुताबिक उसका पति अकेला ही दिल्ली में रहता है और अपनी सारी कमाई खुद पर ही खर्च करता है। वह अपने मायके वालों की मदद से अपना गुजारा कर रही है।

CM योगी के दौरे के चलते रायबरेली अस्पताल में बिस्तरों पर बिछाई गई भगवा चादर

तस्कीन का आरोप है कि गत 24 अगस्त को उसका पति उसकी गैरमौजूदगी में घर पर अपने दो साथियों के साथ आया और घर का सारा सामान ले गया। तस्कीन का आरोप है कि जब उसके बच्चों ने सामान ले जाने से रोका तो उसके पति ने उन्हें पीटा। उसके बाद तालिब ने उसको फोन कर गालियां दीं और तीन बार तलाक कह दिया। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आलापुर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। तस्कीन का कहना है कि पुलिस उसके पति को जेल भेजने क बजाय उसे उसकी जिम्मेदारियों के बारे में समझाए। 

Desk Team