सोशल मीडिया से वायरल हुई सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल आये दिन चर्चा का विषय बनी हुई है। रानू की पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन से मुंबई पहुँचने तक की कहानी अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है। अतींद्र चक्रवर्ती वो शख्स है जिन्होंने रानू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था पर अब अतींद्र पर रानू मंडल की बेटी ने संगीन आरोप लगाए है।

एक तरफ जहां रानू मंडल को बॉलीवुड में एंट्री मिल गयी है और उनकी किस्मत बदल रही है वहीं उनकी बेटी एलिजाबेथ साती रॉय ने अतींद्र चक्रवर्ती और तपन दास पर धमकी देने और उनकी मां से मिलने ना देने का आरोप लगाया है। ये मुद्दा वायरल होने के बाद अब रानू ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

रानू मंडल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है और उन्हें नहीं लगता कि अतींद्र और तपन दास ने मेरी बेटी को धमकी दी है। वो दोनों उनका बहुत ख्याल रखते है। वहीं अतींद्र चक्रवर्ती ने एलिजाबेथ के आरोप पर बयान देते हुए कहा – ‘एलिजाबेथ को इस बयानबाजी के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।’

अतींद्र चक्रवर्ती ने आगे कहा, ‘हमारे पर काम है और हमे किसी के पैसों में दिलचस्पी नहीं है। दुनिया जानती है कि रानू जी भूमारे साथ पिछले एक महीने से है और हमने क्या किया है। आपको बता दें अतीन्द्र इस वक्त रानू मंडल के मैनेजर बने हुए है।

रानू मंडल का वीडियो वायरल होने के बाद उनसे बीते 10 साल से संपर्क में नहीं रहने वाली बेटी एलिजाबेथ उनसे मिलने आयी थी और रानू इतने साल बाद अपनी बेटी से मिलकर काफी खुश भी हुई थी। बेटी से मिलकर रानू ने कहा था- ‘यह मेरी दूसरी जिंदगी है और अब मैं इसे बेहतर बनाने की कोशिश करूंगी।’

मां रानू से मिलने के बाद एलिजाबेथ ने अतींद्र चक्रबर्ती और तपन दस पर आरोप लगाए की वो दोनों उन्हें अपनी मां से मिलने नहीं दे रहे है और उसके पैर तोड़ने की धमकी दे रहे है। साथ ही एलिजाबेथ ने कहा कि दोनों मिलकर उनकी मां का ब्रेन वॉश कर रहे है।

सोशल मीडिया पर ये खबर आने के बाद यूजर्स ने रानू मंडल की बेटी को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा की बीते 10 सालों में उसे अपनी मां का ख्याल नहीं आया और अब जब रानू मंडल को दौलत शोहरत मिलने लगी तो उनकी बेटी को मां की याद आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



