इन देशों की सरकारों ने लगाए हुए हैं लोगों पर ये अजीबोगरीब बैन

Summary :

भारत में कई लोगों को ऐसा लगता है कि उनके देश से ज्यादा विदेशों में रहने की आजादी है। लेकिन विदेशों में भी कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें हैं जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे।

भारत में कई लोगों को ऐसा लगता है कि उनके देश से ज्यादा विदेशों में रहने की आजादी है। लेकिन विदेशों में भी कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें हैं जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। कई ऐसी चीजें विदेशों में बैन हैं जो भारत में आसानी से मिल जाती है। इन्हीं चीजों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में कहां पर बैन की गई हैं। 
1.नॉर्वे

नॉर्वे में अगर कोई हुक्का पब्लिक प्लेस में पी लेता है तो उसे जेल हो जाएगी। दरअसल पब्लिक प्लेस में हुक्का पीना नॉर्वे में बैन है। 
2. तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान देश में बहुत ही अजीब चीजे बैन की हुई है। प्राइवेट रेडियो और टीवी सैलेलाइट के डिश एंटीना यहां पर बैन किए गए हैं। 
3. चीन

टाइम ट्रैवल पर गई सीरियल्स और फिल्में बनाई गई हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन में इसको प्रतिबंध किया गया है। 
4. कैलिफोर्निया

डिक्‍शनरी हर स्कूल में ले जाने की अनुमति होती है लेकिन कैलिफोर्निया में डिक्‍शनरी ही कई स्कूलों में बैन की गई है। 
5. रोमानिया

कई बच्चों को स्क्रैैबल खेलना पसंद होता है लेकिन आपको बता दें कि रोमानिया में इसका प्रतिबंध है। रोमानिया के राष्ट्रपति ने साल 1980 में ही स्क्रैबल गेम पर बैन लगा दिया था। 
6. ईरान

ईरान में फीमेल डमीज यानी पुतलों को रखने पर प्रतिबंध है। इन डमीज को कपड़ांे की दुकानों पर रखा जाता है लेकिन ईरान में फीमेल डमीज नहीं रख सकते हैं। 
7. डेनमार्क 

डेनमार्क में Danish Food Authorities की अनुमति के बिना लोग Fortified Foods नहीं बेच सकते हैं। यहां पर इसे बैन लगाया गया है। 

Desk Team