Dhurandhar 3 में एक साथ 10 अहम किरदारों की छुट्टी, ये बड़े सितारे नहीं आएंगे नजर

Summary :

Ranveer Singh Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है और 1000 करोड़ क्लब में शामिल होकर रिकॉर्ड बना चुका है। इसी के साथ अब ‘धुरंधर 3’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, दूसरे पार्ट के क्लाइमेक्स में कई अहम किरदारों की कहानी खत्म हो चुकी है, जिसका सीधा असर तीसरे पार्ट पर पड़ेगा। Ranveer Singh Dhurandhar 3: धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स ने बदली पूरी कहानी, कई किरदारों का हुआ अंत फिल्म की कहानी इतनी इंटेंस रही कि मिशन पूरा करने के…

Ranveer Singh Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है और 1000 करोड़ क्लब में शामिल होकर रिकॉर्ड बना चुका है। इसी के साथ अब ‘धुरंधर 3’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, दूसरे पार्ट के क्लाइमेक्स में कई अहम किरदारों की कहानी खत्म हो चुकी है, जिसका सीधा असर तीसरे पार्ट पर पड़ेगा।

Ranveer Singh Dhurandhar 3: धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स ने बदली पूरी कहानी, कई किरदारों का हुआ अंत

Ranveer Singh Dhurandhar 3
Ranveer Singh Dhurandhar 3 ( Source : Social Media)

फिल्म की कहानी इतनी इंटेंस रही कि मिशन पूरा करने के दौरान कई बड़े चेहरे हमेशा के लिए खत्म हो गए। यही वजह है कि ‘धुरंधर 3’ में अब कहानी एक नए मोड़ के साथ आगे बढ़ेगी, जहां नए दुश्मन और नई चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं।

दरअसल, ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स पूरी फ्रेंचाइजी के लिए गेम चेंजर साबित हुआ। जिस तरह से आखिरी मिशन को दिखाया गया, उसमें कई अहम किरदारों की कहानी अचानक खत्म हो गई, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। यही ट्विस्ट अब तीसरे पार्ट की नींव बन चुका है।

अब ‘धुरंधर 3’ में कहानी पहले से कहीं ज्यादा डार्क और खतरनाक होने की उम्मीद है। जहां पहले हमजा का सामना लिमिटेड दुश्मनों से था, वहीं इस बार उसका मुकाबला एक बड़े नेटवर्क या नए खतरनाक कंपनी से हो सकता है। मेकर्स इस बार कहानी को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने की तैयारी में भी नजर आ सकते हैं।

Sanjay Dutt Out Dhurandhar 3: संजय दत्त और अर्जुन रामपाल समेत ये बड़े चेहरे होंगे गायब

Sanjay Dutt Out Dhurandhar 3
Sanjay Dutt Out Dhurandhar 3 ( Source : Social Media)

सबसे बड़ा झटका फैंस को तब लगा जब पता चला कि फिल्म के पावरफुल किरदार अब तीसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगे।

संजय दत्त का किरदार एसपी चौधरी असलम, जो फिल्म में हमजा का सबसे बड़ा दुश्मन था, ‘धुरंधर 2’ में एक सुसाइड अटैक में मारा गया। वहीं अर्जुन रामपाल का मेजर इकबाल  वाला किरदार भी क्लाइमेक्स में खत्म हो गया, जहां हमजा (रणवीर सिंह) ने उन्हें खतरनाक अंदाज में खत्म किया। इसके अलावा फिल्म के कई दुसरे विलेन और सपोर्टिंग किरदार भी कहानी से बाहर हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 10 बड़े किरदारों का चैप्टर अब पूरी तरह बंद हो चुका है। ऐसे में साफ है कि ‘धुरंधर 3’ में पुराने चेहरों की जगह नए किरदारों की एंट्री हो सकती है, जिससे कहानी और ज्यादा दिलचस्प बनने वाली है।

Dhurandhar 3 Cast: धुरंधर 3 को लेकर बढ़ा सस्पेंस, नई कहानी और नए चेहरे करेंगे एंट्री

Dhurandhar 3 Cast
Dhurandhar 3 Cast ( Source : Social Media)

हालांकि ‘धुरंधर 3’ को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन फिल्म की सफलता को देखते हुए इसके आने की उम्मीद काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे पार्ट में कहानी पूरी तरह नए मिशन पर आधारित हो सकती है, जिसमें हमजा का सामना नए दुश्मनों से होगा। पुराने किरदारों की कमी जरूर खलेगी, लेकिन नई एंट्रीज फिल्म में फ्रेशनेस लेकर आएंगी।

फिलहाल फैंस इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हैं कि क्या रणवीर सिंह फिर से उसी दमदार अंदाज में नजर आएंगे और इस बार कहानी किस लेवल तक जाएगी।

Read More: Dhurandhar of Bollywood! ‘धुरंधर 2’ ने राम नवमी पर मचाया गदर, 8वें दिन बमफाड़ कमाई…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।