लम्बे समय के इंतजार के बाद इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणवीर सिंह की फिल्म ’83’

Summary :

बीते साल से ही कबीर खान के डारेक्शन में बनी रणवीर सिंह के लीड रोल वाली फिल्म 83 के रिलीज होने का वेट किया जा रहा हैं

बीते साल से ही कबीर खान के डारेक्शन में बनी रणवीर सिंह के लीड रोल वाली फिल्म 83 के रिलीज होने का वेट किया जा रहा हैं,वहीं यह फिल्म पहले ही बनकर तैयार हो गई है। फिल्म 83 को पिछले साल अप्रैल में रिलीज होना था,लेकिन कोरोना वायरस में लागू हुए लॉकडाउन की वजह से फिल्म को टाल दिया गया। वहीं अब फाइनली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है और अब यह आने वाली 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है कि फिल्म 4 जून 2021 को हिंदी,तमिल,तेलुगू,कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जानी है। इस दौरान यह भी मालूम हुआ है कि फिल्म को 3 डी में रिलीज किया जाएगा। 

बता दें फिल्म 1983 में टीम इंडिया के वल्र्ड कप जीतने की कहानी पर अधारित है और रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाने वाले हैं। इस फिल्म को भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा साल 1983 में जीती गई वल्र्डकप ट्रॉफी के मद्देनजर बनाया गया है। 
वैसे क्रिकेट और ग्लैमर का नाता काफी पुराना रहा है। ऐसे में देश का नाम दुनियाभर में ऊंचा करने वाले अनमोल पलों को फिल्म के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है। 
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ रोमी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं शादी के बाद ये पहला मौका होगा जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
इस कपल के अलावा फिल्म में हार्डी संधू,ताहिर राज भसीन,जीवा,ऐमी विर्क,साकिब सलीम और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  

Desk Team