एक्टर रणवीर सिंह ने बीता वीकेंड अपने ससुराल में स्पेंड किया है। उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर दीपिका पादुकोण के बेंगलुरु वाले घर की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज को उन्होंने अपने वेलकम से लेकर दीपिका के बचपन की तस्वीर दिखाई है। इसके साथ ही उनके ससुर प्रकाश पादुकोण का फोटो भी है।

वैसे रणवीर पहले भी बता चुकें हैं कि दीपिका बचपन में बहुत क्यूट थीं और उनकी ऐसी ख्वाइश है कि उनके भी दीपिका की तरह गोलू-मोलू बच्ची हो। ऐसे में फिर रणवीर सिंह ने एक बार फिर दीपिका कि क्यूट तस्वीरें पोस्ट कर अपना प्यार जाहिर किया है।

रणवीर की ससुराल में हुई खूब सेवा
रणवीर सिंह संडे को अपनी ससुराल यानी दीपिका पादुकोण के घर बेंगलुरु में थे। एक्टर ने ससुराल में बादाम मिल्क के साथ चिरोटी खाई। चिरोटी एक बेहद फेमस डेजर्ट है। जो स्पेशल मौके पर बनाई जाती है ऐसे में रणवीर की खातिरदारी के लिए उनके ससुराल में यह डिश तैयार की गई थी। इसके अलावा एक्टर ने अपने बैडमिंटन प्लेयर ससुर की भी पुरानी तस्वीर फैंस को दिखाई है। जिसमें वो रैकेट लिए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण की क्यूट सी तस्वीर है। वह साइकल में बैठी दिख रही हैं। रणवीर इसको अपने कैमरे में कैद कर लाए।

बता दें, दीपिका पादुकोण खुद अपने पापा की तरह काफी अच्छा बैडमिंटन खेलती हैं। ऐसे में उन्होंने कई बार ये भी बताया है कि उन्होंने रणवीर को कई बार हराया है।

काम की बात करें तो दीपिका की हाल ही में फिल्म गहराइयां रिलीज हुई थी। वहीं बात करें रणवीर सिंह की तो वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



