सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र 80 साल हो गई है। बावजूद इसके बिग बी अपने काम को लेकर आज भी पूरी तरह से एक्टिव हैं और 12-12 घंटे तक लगातार काम करते रहते हैं। लेकिन जहां एक तरफ उनके चाहने वालों को खासा मोटिवेशन मिलता है वहीं लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता भी उनके चाहने वालों के मन में बनी रहती है। दरअसल, हाल ही में बिग बी द्वारा किये गए एक ट्वीट करके अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

महानायक की बिगड़ी तबीयत?
अमिताभ बच्चन ने संडे की रात को एक ट्वीट किया जिसमें वह लिखते हैं- ‘दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। चिंता हो रही है। उम्मीद है सब ठीक होगा।’ इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी बनाई है। वहीं साथ ही अमिताभ का ऐसा ट्वीट सामने आने के बाद फैंस चिंता में आ गए और उनसे ऐसा करने की वजह पूछने लगे। अमिताभ बच्चन की तबीयत का हाल जानने के लिए फैंस बेताब नजर आए।

हालांकि, क्या सच में अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ रही है या फिर मामला कुछ और है? इस बारे में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘झुंड’ में काम करते दिखाई देंगे। फिल्म का पोस्टर और टीजर वीडियो पिछले दिनों रिलीज किया गया था और अब फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर वीडियो का इंतजार है।

बिग बी की अपकमिंग फिल्में
वैसे उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन के पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। क्योंकि अभी भी उनके पास फिल्मों का अम्बार लगा हुआ है। ऐसे में महानयक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘झुंड’, ‘रनवे 34’, ‘Uyarndha Manithan’, ‘गुड बाय’, ‘ऊंचाई’, ‘प्रोजेक्ट के’ और ‘बटरफ्लाई’ जैसी फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे।


Download Android App
Download iOS App



