Vijay Devarakonda कल लेंगे Rashmika Mandanna संग सात फेरे!, जानें क्या है वेडिंग डेस्टिनेशन?

Summary :

 Rashmika And Vijay Marriage Rumours: साउथ फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के जौहर बिखेरने वाले सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda) बीते कई महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. क्योंकि इनके डेट करने की अफवाह तो बीते कई समय से चल ही रही थी, लेकिन अब ये दावा किया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Marriage: कब है विजय और रश्मिका की शादी? अफवाहों का बाजार गर्म था कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26…

 Rashmika And Vijay Marriage Rumours: साउथ फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के जौहर बिखेरने वाले सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda) बीते कई महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. क्योंकि इनके डेट करने की अफवाह तो बीते कई समय से चल ही रही थी, लेकिन अब ये दावा किया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Marriage: कब है विजय और रश्मिका की शादी?

Rashmika And Vijay Marriage Rumours
Rashmika And Vijay Marriage Rumours (Source: Social Media)

अफवाहों का बाजार गर्म था कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को सात फेरे लेने का प्लानिंग कर रहे हैं. इतना ही नहीं दावा तो ये भी किया जा रहा था कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी राजस्थान के उदयपुर में एक खूबसूरत हैरिटेज पैलेस में होनी है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर फिर से ये बात शुरू हो गई है कि रश्मिका और विजय जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर कहा जा रह है कि कल यानी 2 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी होने वाली है.

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding In Udaipur: 2 लड़कियों ने खोली विजय और रश्मिका की शादी की पोल?

49 सेकेंड के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है, जिसमें 2 लड़कियां एक शादी के वेन्यू में खड़ी नजर आ रही हैं. इस वीडियो में इन लड़कियों ने इशारा किया है कि शादी का ये आलीशान वेन्यू विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ही है. अचानक ही ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है.

Rashmika And Vijay Marriage Rumours
Rashmika And Vijay Marriage Rumours (Source: Social Media)

फैंस को लग रहा है कि कल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी होने वाली है. हालांकि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी ओर से अब तक शादी को लेकर कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की है. हालांकि लोग अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बारे में बात करने लगे हैं. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं, इसका पता तो कल ही चल पाएगा.

Rashmika And Vijay Marriage Rumours: लंबे समय से साथ हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

Rashmika And Vijay Marriage Rumours
Rashmika And Vijay Marriage Rumours (Source: Social Media)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार इशारों इशारों में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इस बात का खुलासा भी कर चुके हैं. हालांकि अचानक सगाई करके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने फैंस को शॉक कर दिया था. इसके बाद से ही हर कोई इनकी शादी का इंतजार कर रहा है. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि क्या कल सच में फैंस को इन दोनों स्टार्स के कपल बनने की खबर सुनने को मिलेगी या नहीं.

 Read More: रणविजय और नोयोना के प्लान की उड़ेंगी धज्जियां, तुलसी के ऑर्डर को पूरा करेगा अजय?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।