रतन राजपूत का मिट्टी का चूल्‍हा बारिश में हुआ खाक,एक्ट्रेस लॉकडाउन में फंसी इस तरह काट रही है अपने दिन

Summary :

देशभर में कोरोना का कहर जारी है जिस वजह से लॉकडाउन किया हुआ है। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सभी अपने घरों के अंदर कैद हैं।

देशभर में कोरोना का कहर जारी है जिस वजह से लॉकडाउन किया हुआ है। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सभी अपने घरों के अंदर कैद हैं। इनमें कई सारे सितारें ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन की वजह से कहीं न कहीं फंसे हुए है। इस लिस्ट में एक और नाम शामिल है जो कोई और नहीं बल्कि टीवी जगत का मशहूर चेहरा रतन राजपूत का है। 
जी हां दरअसल देशभर में लॉकडाउन हो जाने की वजह से अभिनेत्री पिछले डेढ़ महीने से बिहार के एक गांव में ही फंसी हुई हैं। ऐसे में उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है,लेकिन बावजूद इसके वह ऐसे हालात में भी डटकर सामना कर रही हैं। हाल ही में रतन ने खाना बनाने के लिए एक चूल्‍हा तैयार किया था,मगर तेज बारिश की वजह से चूल्‍हा खराब हो गया।
एक्ट्रेस ने किया वीडियो शेयर.. 
रतन राजपूत ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, मेरा चूल्‍हा, फिलहाल इसको ढकने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है। पर कोई नहीं ईंट ही तो हैं, फिर से खड़ा हो जाएगा। वैसे मैंने एक रंगभूमि प्ले किया था और मुझे याद आ रहा है कि उसमें एक बच्‍चे ने सवाल किया था कि बाबा, अगर हमारा घर टूट गया तो? तो उसमें सूरदास था, वो कहता था- तो फिर बनाएंगे बेटा।और फिर टूट गया तो? तो फिर से बनाएंगे। और दादा, फिर से टूट गया तो? तो फिर से बनाएंगे बेटा। टूटता जाएगा, हम बनाते जाएंगे। टूटता जाएगा, हम बनाते जाएंगे। तो मेरे लिए जो प्‍ले का 4 लाइन था, वो सही-सही याद नहीं है पर उसका सार यही है कि बिगाड़नेवाला उसको बिगाड़ता जाएगा और हम उसको बनाते जाएंगे। गुड यार, लाइफ इंट्रेस्‍टिंग है। चैलेंजिंग लेकिन इंट्रेस्टिंग।’

रतन को तेज बारिश को देख याद आया गाना
एक्ट्रेस पहले भी एक वीडियो शेयर कर चुकी हैं जिसमें बाहर तेज बारिश होती दिख रही है। बारिश को  देख रतन कहती हैं कि उन्‍हें बारिश देखकर बस एक गाना याद आ रहा है- जब भी कोई लड़की देखूं, मेरा दिल दीवाना बोले ओले ओले ओले। इसके बाद वह बताती हैं कि कैसे बाहर बारिश में एक पाड़ा भीग रहा है। 

यहां देखिए वीडियो…

वहीं इन दो वीडियो के अलावा रतन राजपूत अपनी एक अन्य वीडियो में चूल्‍हे पर दाल की दुलहन बनाती दिखीं। इस दाल को बनाने के लिए क्‍या-क्‍या चाहिए, रतन ने उसके बारे में भी बताया है। 

बताते चलें की जिस जगह पर रतन राजपूत इन दिनों रह रही है वो पूरा एरिया रेड जोन में आता है जिस वजह से वहां सबकुछ बंद है। रतन ने बताया था कि वह इन पत्तियों से आग जलाकर चूल्हे पर खाना पकाएंगी। ऐसा उन्‍हें तब करना पड़ा जब उनका गैस सिलेंडर खत्म हो गया था।

Desk Team