रियलिटी शोज है युवाओं के साथ जुडने का बेहतर तरीका : प्रिया मल्लिक ‘

Summary :

NULL

स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले सिगिंग रियलिटी शो ओम शांति ओम की रनरअप रही प्रिया मल्लिक ‘एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो रोडीज’का हिस्सा बनना चाहती है।

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं प्रिया सिंगिंग रियलिटी शो‘ओम शांति ओम’में उपविजेता बनी है।

बिहार के सुपौल की रहने वाली प्रिया ने बताया कि वह एमटीवी रोडीज बेहद पसंद करती है और वह उसका हिस्सा भी बनना चाहती है।

प्रिया ने बताया कि वह इस शो के द्वारा युवाओं से साथ जुड़ना चाहती हैं। प्रिया एमटीवीरोडीज और बिग बॉस’जैसे रियलिटी शो देखना पसंद करती हैं क्योंकि उनका मानना है कि ये स्किप्टेड नहीं होते।

मैं इन शोज की प्रशंसक हूं। मुझे एमटीवीरोडीज बेहद पसंद है।इस शो के जरिए आप युवाओं के साथ बेहतर रूप से जुड़ सकते हैं। यह शो युवाओं को उनके अंदर दबी ताकत को ढूंढने और उस पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रिया ने बताया कि अब उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग के ऑफर्स मिलने शुरू हो गये हैं। लेकिन अभी तक कोई फिल्म साइन नही की है।

प्रिया श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट की बहुत बड़ी फैन है।श्रद्धा और आलिया फिल्मों में अभिनय के साथ ही प्लेबैक सिंगिंग भी करती है यही बात उन्हें बेहद पसंद है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें ।

Desk Team