पिछले कुछ समय से फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर संजय लीला भंसाली जहां तनाव में हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म के कलाकार ‘पद्मावत’ के तनाव से खुद को दूर रखे हुए हैं। जिसका अंदाजा दीपिका पादुकोण के एक वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है।
कुछ दिनों पहले श्रीलंका से रणवीर सिंह के साथ छुट्टियां मनाकर इंडिया लौटीं दीपिका पादुकोण की इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी मस्ती की मूड में नजर आ रही है। बाहर ‘पद्मावत’ को लेकर लोग भले ही हो-हल्ला मचा रहे हैं लेकिन फिल्म के कलाकारों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



