कोरोना पॉजिटिव कृति सेनन क्वारेंटाइन में मूवीज देख इस एक्टर को कर रही है याद

Summary :

अब इस वक़्त कृति सेनन क्वारेंटाइन में हैं। लेकिन वो कैसी है और इस दौरान क्या कर रही इसकी सारी डिटेल्स वो अब सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस के साथ शेयर कर रही है। बता दे वो क्वारेंटाइन के दौरान मूवीज देखकर अपना समय बिता रही है। इस वक्त वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी फिल्म राब्ता देख रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन कुछ दिनों से खबरों में बनी हुई है। अभी खबरे आई थी की कृति कोरोना पॉजिटिव हो गई है। जिसके बाद कृति ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस न्यूज़ को कंफर्म किया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। अब इस वक़्त कृति सेनन क्वारेंटाइन में हैं। लेकिन वो कैसी है और इस दौरान क्या कर रही इसकी सारी डिटेल्स वो अब सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस के साथ शेयर कर रही है।
फैंस को कृति की सारी अपडेटस टाइम टू टाइम मिल रही है। बता दे वो क्वारेंटाइन के दौरान मूवीज देखकर अपना समय बिता रही है। इस वक्त वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी फिल्म राब्ता देख रही हैं। 
कृति सेनन खुद इस फिल्म में सुशांत की हीरोइन थीं और सायरा का रोल उन्होंने प्ले किया था। सुशांत सिंह राजपूत के कैरेक्टर का नाम शिव था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के रिलेशनशिप में आने की चर्चाएं भी थीं, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कृति सैनन ने लिखा, ‘शिव और सायरा लंबे वक्त के बाद!’ इस तस्वीर में कृति और सुशांत फिल्म में बातचीत करते दिख रहे हैं।
कृति की ये स्टोरी देखकर यही लग रहा है की शायद इस समय वो अपने ख़ास दोस्त सुशांत को ही याद कर रही होंगी।  

Desk Team