बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अब जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। ऐसे में प्रेग्नेंट करीना कपूर की पति सैफ अली खान संग कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल हाल ही में इस कपल को मुंबई में आउटिंग करते स्पॉट किया गया है। इस दौरान सैफ ब्लू टी शर्ट में नजर आए और उन्होंने मुंह पर मास्क पहन रखा था। वहीं करीना कपूर पिंक ड्रेस पहने दिखीं।

करीना और सैफ की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं अभिनेत्री ने प्रेग्नेंसी के दौरान काफी ज्यादा वेट गेन कर लिया है। वहीं इस बीच सैफ अली खान पति करीना का सड़क पर हाथ थामे उन्हें संभालते हुए नजर आए।

फोटोज में आप देख सकते हैं कोरोना वायरस में पूरी तरह सेफ्टी का ध्यान रखते हुए सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था।

वैसे इन दिनों सैफ करीना का खूब अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर अपनी शूटिंग शेड्यूल पर भी करीना को साथ ही लेकर गए थे।

करीना के प्रेग्नेंसी टाइम पीरियड् में सैफ हर पल करीना के साथ है। यह कपल एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।

वहीं करीना कपूर के दूसरे बच्चे के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे इंटरनेट की जनता को करीना का ये वन पीस ड्रेस लुक बेहद पंसद आ रहा है।

बताते चले कि करीब 24 दिन हिमाचल प्रदेश की वादियों में छुट्टियां मनाने के बाद 7 महीने की प्रेग्नेंट करीना कपूर वापस मुंबई अपने घर लौट आई हैं। दरअसल, करीना दीवाली से पहले ही हिमाचल पति सैफ अली खान के पास पहुंच गई थी। सैफ यहां अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। घर लौटते ही करीना पति के साथ मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुई।


Download Android App
Download iOS App



