सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

Summary :

अब ऑडियंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। अब सलमान खान का अंतिम का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के फर्स्ट लुक का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए आयुष शर्मा ने कैप्शन में लिखा- ‘अंतिम की शुरुआत।’ इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा- ‘भाई का फर्स्ट लुक।’

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ को लेकर फैंस के बीच बज्ज बना हुआ है। जब से सल्लू की इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब ऑडियंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। अब सलमान खान का अंतिम का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 
दरअसल सलमान खान की बहन के पति आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के फर्स्ट लुक का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए आयुष शर्मा ने कैप्शन में लिखा- ‘अंतिम की शुरुआत।’ इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा- ‘भाई का फर्स्ट लुक।’
बता दे, वीडियो में सलमान खान ने ब्लू शर्ट के साथ ग्रे पैंट्स पहने हैं। साथ ही काली पगड़ी और खालसा लॉकेट पहने हुए वो स्वैग के साथ चलते दिखाई दे रहे हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग 16 नवंबर को पुणे में शुरू हो गई थी। फिल्म के शुरुआती दौर में सलमान खान एक एक्सटेंडेड कैमियो करने वाले थे लेकिन स्क्रिप्ट में हुए बदलाव के बाद अब सलमान का इस फिल्म में एक पूरा किरदार निकल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान फिल्म में एक सिख पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे जो माफिया राज को खत्म करने और गैंगवार को मिटाने के लिए काम करेगा। वही फिल्म में सलमान का अवतार भी बिल्कुल अलग नजर आने वाला है।

Desk Team