वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में करेंगे धमाल

Summary :

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डांस आधारित अपनी अगली फिल्म बनाने की पूरी तैयारी हो गई है। यह फिल्म 3 डी होगी इसके साथ ही रेमो डिसूजा के डायरेक्शन

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डांस आधारित अपनी अगली फिल्म बनाने की पूरी तैयारी हो गई है। यह फिल्म 3 डी होगी इसके साथ ही रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म का नाम स्ट्रीट डांसर है। वरुण धवन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का पहला लुक और रिलीज डेट सामने आ गई है।

 

श्रद्घा कपूर और वरूण धवन के अलावा इस फिल्म में प्रभुदेवा और नोरा फतेही भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 नवंबर 2019 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरूण धवन की गिनती बॉलीवुड के कुछ सबसे दमदार डांसर्स में होती है। फिल्म का लोगो और फस्र्ट लुक जारी कर दिया गया है।

वरुण धवन ने फिल्म का फर्स्ट लुक किया शेयर

बता दें कि अभिनेता वरुण धवन ने अपनी अगामी फिल्म का फर्स्ट लुक अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया है।  फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट करते हुए वरुण ने कैप्शन लिखा कि जब आप गलियों में डांस कर सकते हैं तो उन पर चलते क्यों है। नियम तोड़ने वाला बनें और 8 नवंबर को #StreetDancer3d के कदम से कदम मिलाएं।

इसके पहले वरुण ने ट्विटर पर #RULE BREAKERS के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था।  जिसमें वरुण शानदार डांसिंग लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ वरुण ने कैप्शन दिया है- 2019 के नियम तोड़ने वाले (रूल ब्रेकर) यहां हैं। आगे उन्होंने #3IsComing लिखा।

फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनने जा रही है इस फिल्म के नाम को लेकर पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म का नाम एबीसीडी-3 होगा लेकिन हाल ही में वरुण धवन ने ट्वीट करके इन कयासों पर विराम दे दिया है।

वहीं फिल्म का पहला लुक बेहद शानदार है इसमें रूल बे्रकर शब्द पर ज्यादा जोर दिया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन के ओपोजिट श्रद्घा कपूर होंगी। वही श्रद्धा ने भी हाल ही में फिल्म का एक टीज़र लुक अपलोड किया और इसे #rulebreakers का कैप्शन दिया।

वरुण धवन और श्रद्घा कपूर की जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर दर्शकों का खूब प्यार दिया है और इन दोनों स्टार्स की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं।

श्रद्घा कपूर से पहले इस फिल्म में कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली थी। लेकिन वह सलमान खान के साथ अपनी अगामी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन बता दें कि फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी इस साल की सबसे बड़ी डांस फिल्म होगी।

 

अगला शेड्यूल लंदन में होगा शूट…

फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग अमृतसर में खत्म होने के बाद अब अगले शेड्यूल की शूटिंग लंदन में होगी। इसके लिए पूरी टीम 10 फरवारी को लंदन के लिए रवाना होगी।

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की हमशक्ल आई सामने , कोहली से फैंस ने पूछा भाभी ने नाम बदाल लिया क्या?

 

Desk Team