अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अब एक जाना पहचाना नाम बन गया है। फिल्मों से ज्यादा रिया का नाम विवादों के चलते सुर्खियों में बना रहता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आलम यह था की रिया ने हर जगह से काफी ज्यादा दूरी बना ली थी। इस दौरान रिया ने कुछ समय के लिए तो सोशल मीडिया से भी किनारा कर लिया था, लेकिन अब काफी वक्त बाद रिया ने अपनी एक फोटो को शेयर किया है। इसमें वह ब्रालेट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को जहां कई लोग पसंद कर रहे हैं तो ट्रोल्स कमेंट्स से उन्हें निशाना बना रहे हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की खूसबूरत फोटो
रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक मोनोक्रोम फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में रिया ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ मैचिंग टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही रिया ने इसके कैप्शन में हैशटैग नारीशक्ति लिखा है। वहीं रिया की इस तस्वीर पर फैंस के अलावा उनकी दोस्त शिवानी दांडेकर, अनुष्का रंजन और अनुष्का दांडेकर ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड सुशांत की मौत से पहले सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती थीं, लेकिन एक्टर के निधन के बाद से वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं। अब साल भर बाद वह फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव होती दिख रही हैं।

लंबे वक्त बाद किया दीदार
मालूम हो एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘चेहरे’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, अन्नू कपूर, इमरान हाशमी, सिद्धांत कपूर, धृतिमान चटर्जी और रघुवीर यादव महत्वपूर्ण भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। मगर विवादों के लंबे समय के बाद रिया को किसी पर्दे पर अदाकारी करते हुए लोगों ने देखा है।

रिया ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो के जरिये की थी। टीवी के बाद रिया ने फिल्मों का रुख किया उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ये वही फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। इसके अलावा रियाा पॉपुलर एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम ‘ओए हीरिये’ में भी नजर आ चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



