बॉलीवुड की बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस कही जाने वाली ऋचा चड्डा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस फिल्मों से लम्बे समय से दुरी बना ली थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर परदे पर वापसी करने का सोच लिया हैं। लेकिन इस बार ऋचा ने तैयारी दूर की कर ली हैं। यानी की एक्ट्रेस बॉलीवुड की फिल्में नहीं बल्कि सीधे हॉलीवुड में छलांग मारने जा रही हैं। जिसको लेकर अब एक्ट्रेस ने सब कुछ साफ़ कर दिया हैं।

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋचा चड्ढा इंटरनेशनल सिनेमा में अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने के लिए तैयार हैं। एकट्रेस ब्रिटिश डायरेक्टर की फिल्म से इंटरनेशनल डेब्यू करेंगी। वही ऋचा इस पर बात करते हुए कहा की ‘अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन हां, मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी है और तय किया कि इसके लिए हामी भर दूं। कहानी बहुत अच्छी है और मुझे मेरा कैरेक्टर पसंद आया। यह देख कर बहुत अच्छा लगता है कि इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स में इंडियन एक्टर्स के लिए महत्वपूर्ण किरदार लिखे जाते हैं।’

बता दे की ऋचा ने इसे पहले भी एक इंटरनेशनल फिल्म कर चुकी हैं। जहां ऋचा ने ‘लव सोनिया’ में एक्टिंग की थी, जिसका प्रोडक्शन डेविड वोमार्क ने किया था। फिल्म का निर्देशन इंडियन डायरेक्टर तबरेज नूरान ने किया था। लेकिन अब यह ऋचा की पहली इंटरनेशनल फिल्म होगी, जिसमें वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखेंगी।

वही अब ऋचा के फैंस ये खबर सुनकर काफी खुश नजर आ रह हैं। और एक्ट्रेस को अभी से ही ढेरो बधाइयां देते हुए भी दिख रहे हैं। वही ऋचा की एक्टिंग का क्रेज दर्शको में किस कदर ये ऋचा के फिल्मों में उनको मिले रिस्पांस से साफ़ पता चलती हैं। ऋचा ने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग की हैं,जिनमे ‘मसान’, ‘फुक्रे’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

वही एक्ट्रेस के अपकमिंग फिल्मों की बात करे तो ऋचा फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म हीरा मंडी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल है, जिसका निर्देशक शुचि तलाटी कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



